फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 221 new infected Found, Nine patients died in 24 hours

Coronavirus in Uttarakhand: 221 नए संक्रमित मिले, 24 घंटे में नौ मरीजों की हुई मौत

Sun, 25 Oct 2020 07:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Oct 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 221 new infected Found, Nine patients died in 24 hours
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने से सरकार और स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है। रविवार को बीते 24 घंटे में नौ मरीजों की मौत हुई और 221 संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 60376 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 6081 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए। देहरादून जिले में सबसे अधिक 89 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 30, रुद्रप्रयाग में 22, नैनीताल में 21, पौड़ी में 13, चमोली में 13, उत्तरकाशी में नौ, ऊधमसिंह नगर में आठ, चंपावत में आठ, टिहरी में छह, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन



प्रदेश में कोरोना संक्रमित नौ मरीजों की जान गई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में चार, कैलाश हॉस्पिटल में एक, मेडीसिटी हॉस्पिटल रुद्रपुर में एक, जिला अस्पताल ऊधमसिंह नगर में दो और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक मरीज ने दम तोड़ा है। मरने वालों की संख्या 993 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: कोरोना टीका लगाने को हेल्थ केयर वर्करों का बनेगा डाटा

वहीं, 319 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 54488 मरीज ठीक हो चुके हैं। पहली बार प्रदेश की रिकवरी दर 90 प्रतिशत से अधिक हो गई है। वर्तमान में 4425 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। 

सैंपल जांच बढ़ी, संक्रमित मामले घटे

प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर बीते एक सप्ताह के नतीजे राहत देने वाले हैं। सात दिन में अब तक की सबसे अधिक सैंपल जांच की गई। इसकी तुलना में संक्रमित मामले घटे हैं। एक सप्ताह में कुल सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 2.95 प्रतिशत रही है।

राज्य में कोरोना संक्रमण काल को 32 सप्ताह यानी 224 दिन बीते गए हैं। इस सप्ताह प्रदेश में सबसे अधिक 85110 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 2507 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि इससे पहले के सप्ताह में सैंपल जांच की संख्या 85 हजार से कम रही है और संक्रमित मामले ज्यादा मिले थे। हालांकि बीते सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह रिकवरी दर कम रही है। 31वें सप्ताह में जहां 4634 मरीज ठीक हुए थे। वहीं, 32 वें सप्ताह में 3349 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

कोरोना संक्रमित मरीजों के मौत का आंकड़ा भी कम हुुआ है। सात दिनों में 60 मरीजों की मौत हुई है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर में एक प्रतिशत की कमी आई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 60 हजार से अधिक हो गई है। इसमें 54 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 4542 सक्रिय मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed