फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 213 infected Found in 24 hours, five patients died

Coronavirus in Uttarakhand: रविवार को मिले 213 नए संक्रमित, पांच मरीजों की मौत

Sun, 15 Nov 2020 06:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 15 Nov 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 213 infected Found in 24 hours, five patients died
corona sample - फोटो : PTI

उत्तराखंड में रविवार को कोरोना संक्रमण के 213 नए मामले सामने आए। जबकि 218 मरीज स्वस्थ हुए हैं और पांच की मौत हुई। अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 68215 हो गया है।

विज्ञापन


इनमें से 61950 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में 4565 केस एक्टिव हैं और 1107 की मौत हो चुकी है।

बीते एक सप्ताह में 72173 लोगों की कोविड जांच 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हो रही है। बीते सप्ताह प्रदेश में 72173 लोगों की कोविड जांच की गई। जिसमें 2966 संक्रमित और 2332 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

 

बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले

प्रदेश में कोरोना काल को 245 दिन यानी 35 सप्ताह का समय बीत गया है। अब त्योहारी सीजन और सर्दी बढ़ने के कारण कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

बीते सप्ताह प्रदेश में 2708 संक्रमित मामले और 2641 मरीज ठीक हुए थे। लेकिन 35 वें सप्ताह 08 से 14 नवंबर तक 2966 संक्रमित मामले और 2332 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, सप्ताह में मौत का आंकड़ा कम हुआ है। जहां पहले 40 संक्रमितों की मौत हुई थी। वह घटकर 39 पहुंच गई हैं। 

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण बढ़ रहा है। एक सप्ताह में कुल जांच पर संक्रमण दर 4.11 प्रतिशत है। त्योहारी सीजन के कारण प्रदेश में संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। 

बता दें कि प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 68 हजार पार हो चुकी है। इसमें 61950 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 1107 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोगों को त्योहारी सीजन व सर्दियों में संक्रमण को लेकर और सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed