फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 1419 new patient Found, Four death

Corona in Uttarakhand: दो हफ्ते बाद मिले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1419 संक्रमित, चार की मौत

Sun, 04 Oct 2020 09:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Oct 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 1419 new patient Found, Four death
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में अनलॉक-5 में कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। दो सप्ताह के बाद प्रदेश में एक दिन में सबसे ज्यादा 1419 संक्रमित मिले हैं। वहीं, 44 दिन के बाद कोरोना से सबसे कम चार मरीजों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 51 हजार के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को बीते 24 घंटे में 5944 सैंपल निगेटिव मिले। वहीं, देहरादून जिले में 472, टिहरी में 196, ऊधमसिंह नगर में 175, हरिद्वार में 164, उत्तरकाशी में 102, नैनीताल में 89, पौड़ी में 58, चमोली में 48, रुद्रप्रयाग में 30, चंपावत में 30, पिथौरागढ़ में 29, बागेश्वर जिले में 26 कोरोना मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: रिकवरी दर में सुधार, 82 प्रतिशत पर पहुंचा ग्राफ, सक्रिय मामलों में भी आई कमी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एम्स ऋषिकेश में एक और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में तीन संक्रमितों ने दम तोड़ा है। अब कुल 652 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, 392 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर 41487 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

सात दिन में 11 हजार कम हुई सैंपलों की जांच

प्रदेश में कोरोना काल के 29वें सप्ताह में सैंपलों की जांच में कमी आई है। बीते सप्ताह की तुलना में 11 हजार सैंपलों की जांच कम हुई है। वहीं, संक्रमितों और सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी है। जबकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या 80 से ज्यादा रही है। 

कोरोना महामारी को प्रदेश में 203 दिन (29 सप्ताह) पूरे हो गए हैं। 27 सितंबर से तीन अक्तूबर के बीच प्रदेश में कुल 62889 सैंपलों की जांच हुई है। जो पिछले सप्ताह की तुलना में 11 हजार हजार कम है। जांच में कमी आने से संक्रमित मामले भी कम हुए हैं। 28वें सप्ताह में 6196 कोरोना मरीज मिले थे। वहीं 29 वें सप्ताह में कुल 3781 संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 10856 से घट कर 8076 पर आ गई है। 

कोरोना आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि जांच कम होने से संक्रमित मामले भी कम मिले हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग को कोविड टेस्ट बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed