फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 1005 new infected, 20 patients dead in 24 hours

Corona In Uttarakhand: 1005 नए संक्रमित मिले, 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 20 मरीजों की मौत

Wed, 30 Sep 2020 09:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Sep 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 1005 new infected, 20 patients dead in 24 hours
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे

बुधवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का नया रिकॉर्ड देखने को मिला। पहली बार प्रदेश में 24 घंटे में 20 मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं, 1005 और लोग संक्रमित मिले हैं, सात दिन के बाद नए मरीजों का आंकड़ा एक हजार से अधिक पहुंचा है। प्रदेश में अब तक संक्रमण की चपेट में आए लोगों का आंकड़ा 49 हजार के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में प्रदेश में 20 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में तीन, हिमालयन हॉस्पिटल में तीन, सेना अस्पताल देहरादून में तीन, मेट्रो हॉस्पिटल हरिद्वार में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में पांच और मेडीसिटी हॉस्पिटल रुद्रपुर में तीन, बेस अस्पताल श्रीनगर में दो संक्रमितों की मौत हुई है। अब मरने वालों की संख्या 611 हो गई है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: निजी पैथोलॉजी लैब में रेपिड एंटीजन टेस्ट के रेट तय, अब 719 रुपये में होगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को 8811 सैंपल निगेटिव मिले हैं। जबकि 976 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 336, हरिद्वार में 133, नैनीताल में 112, पौड़ी में 65, चमोली में 61, टिहरी में 59, ऊधमसिंह नगर में 58, चंपावत में 54, उत्तरकाशी में 41, बागेश्वर में 26, पिथौरागढ़ में 24, अल्मोड़ा में 20, रुद्रप्रयाग जिले में 16 मरीज मिले हैं। अब तक मिले 49 हजार मरीजों में से 39035 ठीक हो चुके हैं। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 9111 है। 

पिथौरागढ़ डीएम के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कार्यालय 48 घंटे के लिए बंद

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिले में 12 कोविड रोगी मिले हैं। इस बीच, डीएम  डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। 

बुधवार को पिथौरागढ़ में आरटीपीसीआर से छह, एंटीजन से दो और ट्रूनेट जांच में पांच कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब तक कोविड के 960 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 808 रोगी स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं, जबकि तीन की मौत हुई है।

डीएम के कोविड पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय 48 घंटे के लिए बंद कर दिया है। सीएमओ एचसी पंत ने बताया कि कोषागार और डीएम कार्यालय दो दिन के लिए बंद रहेंगे। दो दिन बाद सभी कर्मियों और अधिकारियों के सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed