फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update: Manual Puja Starts in jageshwar Dham, Online Booking Must

Unlock-5.0: जागेश्वर धाम में 222 दिन बाद शुरू हुईं भौतिक पूजाएं, दो दिन में 19 श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक

Tue, 27 Oct 2020 12:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Oct 2020 12:17 AM IST
सार

  • दो दिन में 19 श्रद्धालुओं ने जागेश्वर में किया रुद्राभिषेक, पार्थिव पूजन
  • नई व्यवस्था में एक दिन में 10 पूजाएं होंगी, परिवार के चार सदस्य ही होंगे शामिल 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update: Manual  Puja Starts in jageshwar Dham, Online Booking Must
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सुप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में 222 दिन बाद एक बार फिर से भौतिक पूजाएं शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन ने ट्रायल के बाद भौतिक पूजा की अनुमति दे दी है। मंदिर में रविवार को नौ, सोमवार को 10 भौतिक पूजाएं हुईं। नई व्यवस्था के तहत एक दिन में 10 पूजाएं ही होंगी। पूजा में एक परिवार के चार सदस्य ही शामिल हो सकेंगे।  

विज्ञापन


कोविड-19 के चलते जागेश्वर धाम में 17 मार्च से भौतिक पूजा कराने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके मद्देनजर ऑनलाइन पूजा की व्यवस्था की गईं थीं। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि जिला प्रशासन ने शनिवार को ट्रायल किया। जिसके बाद जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से अनुमति मिलने के बाद जागेश्वर मंदिर समूह में भौतिक पूजाएं शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन


 रूदाभिषेक केदार मंदिर के पास, पार्थिव पूजा और अन्य पूजाएं जागेश्वर भोग शाला और  हवन कुंड के पास की जाएंगी। पूजा हेतु श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या पूर्व में तय मानक के आधार पर होगी। किसी भी स्थिति में सदस्यों की संख्या बढ़ाई नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी भी पुजारी द्वारा तय सीमा से अधिक श्रद्धालुओं को एक साथ बैठाकर पूजा कराई जाती है तो संबंधित पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  पूजा  केवल एक पुजारी द्वारा कराई जाएगी। पूजा के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत पुजारी द्वारा टीका लगाना, कलावा बांधना या जल का छिड़काव पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। 

पूजा के लिए पहले करानी होगी बुकिंग      

जागेश्वर धाम में भौतिक पूजा कराने के लिए श्रद्धालुओं को पहले बुकिंग करानी होगी। दैनिक आधार पर पूजा सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक और बुकिंग सुबह 10 से अपराह्न 1:30 बजे तक होगी।

 श्रद्धालु पूजा की बुकिंग जागेश्वर मंदिर समिति के प्रबंधक के फोन नंबर 9760677235 या सीधे अपने परिचित पुजारी के माध्यम से कर सकते हैं। भौतिक पूजाओं के लिए चयनित स्थल का आवंटन पूर्व में बुकिंग पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। बुकिंग के लिए संबंधित पूजा की रसीद कटवानी आवश्यक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed