फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : vaccine report district wise

उत्तराखंड में कोरोना : कहीं खत्म तो कहीं पर्याप्त मात्रा में है वैक्सीन,पढ़ें खास रिपोर्ट...

Mon, 17 May 2021 03:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 17 May 2021 03:31 PM IST
सार

ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में परिसर में 45 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही थी। लेकिन बीते दो दिन से वैक्सीन समाप्त हो गई है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : vaccine report district wise
वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कहीं कोरोना के बचाव के लिए वैक्सीनेशन जारी है तो कहीं-कहीं वैक्सीन खत्म होने की भी खबरें आ रही हैं। हरिद्वार जनपद में कुल एक 161 कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 45 वर्ष के ऊपर वालों के लिए 143 केंद्र बनाए गए हैं। 18 केंद्र 18 से 44 वर्ष तक के लिए हैं। अभी तक लगभग पौने दो लाख लोगों को कोरोना के टीके लग चुके हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : एम्स ऋषिकेश में हाई रिस्क वाले संक्रमितों के लिए ब्लैक फंगस की जांच अनिवार्य
विज्ञापन


शनिवार से 45 वर्ष के ऊपर वाले लोगों के लिए वैक्सीन खत्म हो चुुकी है। 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए 14 हजार 800 डोज की दूसरी खेप शनिवार रात मिली है, लेकिन प्रत्येक केंद्र पर न्यूनतम सौ और अधिकतम तीन सौ डोज दी जा रही हैं। वैक्सीन की कमी होने से पंजीकरण कराने वाले लोग निराश होकर लौट रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : खांसी और बुखार के बाद रुड़की के लिब्बरहेड़ी गांव में 15 दिन में 35 लोगों की मौत

45 आयु वर्ग के ऊपर वालों के लिए कोरोना वैक्सीन समाप्त

ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में परिसर में 45 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही थी। लेकिन बीते दो दिन से वैक्सीन समाप्त हो गई है। यहां रोजना 50 से 60 लोग वापस लौट रहे हैं। देहरादून रोड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर एक में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन का सेंटर बना हुआ है। नोडन अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि केंद्र प्रतिदिन 280 से 290 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग रही है।

टिहरी जिला अंतर्गत मुनिकीरेती में भी बीते दो दिन से 45 आयु वर्ग के ऊपर वालों के लिए वैक्सीन समाप्त हो गई है। यहां दोगी पट्टील, फकोट, ढालवाला और नरेंद्रनगर सरकारी अस्पताल में 45 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगती हैं। यहां भी 60 से 70 लोग वापस लौट रहे हैं। पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग रही है।

नोडल अधिकारी डा. जगदीशचंद शर्मा ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए पहले 300 का स्लॉट आ रहा था, लेकिन बीते दो दिनों से अब इसी वर्ग का सौ का स्लॉट आ रहा है। पौड़ी जिला अंतर्गत यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि यमकेश्वर ब्लॉक क्षेत्र में 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले लोगों के लिए भृगुखाल, यमकेश्वर अस्पताल, राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला, दिउली, मोहनचट्टी, गैंडखाल, बनचूरी और भरपूर में वैक्सीनेशन लगाया जा रहा है। इस वर्ग के लोगों के लिए अभी करीब तीन दिन तक के लिए पर्याप्त वैक्सीन है। यहां रोजाना सौ लोगों को वैक्सीन लग रही है। 

चमोली जनपद में पर्याप्त वैक्सीन 

चमोली जनपद में 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के लिए कोविसिल्ड वैक्सीन 520 और को वैक्सीन के 1520 टीके उपलब्ध हैं। जबकि 45 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए 1340 वैक्सीन उपलब्ध हैं। जिले में 44 वर्ष तक के लगभग 6500 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की 79 टीमें बनाई गई हैं। जिले की कोविड इंचार्ज डा. उमा रावत ने बताया कि जिले में कहीं भी वैक्सीन की कमी नहीं है। जिले में नौ केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण चल रहा है। 

वैक्सीन नहीं होने से पांच टीकाकरण केंद्रों पर लटके ताले

कोटद्वार क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक समाप्त होने पर कोटद्वार के पांच कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर पिछले तीन दिनों से तालेे लटके हुए हैं। टीकाकरण नहीं होने से लोग मायूस लौट रहे हैं। कोटद्वार में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए राजकीय इंटर कॉलेज कण्वघाटी को केंद्र बनाया गया है। यहां पर टीकाकरण सुचारु रूप से जारी है।


45 वर्ष से अधिक आयु के लिए  बेस अस्पताल कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर, जीआईसी सुखरो, जीआईसी घमंडपुर, जीआईसी झंडीचौड़ और जीजीआईसी कलालघाटी में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन गत तीन दिनों से वैक्सीन समाप्त होने के कारण पांचों सेंटर बंद पड़े हैं। लोग सुबह टीकाकरण केंद्र पर लाइन पर लग रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों के नहीं आने पर लोग घंटों लाइन पर लगकर लौट रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी लोगों को जानकारी नहीं दिए जाने के कारण लोगों में रोष व्याप्त है।  दुगड्डा ब्लाक के कोविड-19 चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि वैक्सीन समाप्त होने के कारण टीकाकरण नहीं हो रहा है।  सरकार को डिमांड भेजी गई है। वैक्सीन उपलब्ध होते ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।

अल्मोड़ा : 20 केंद्रों पर नहीं हो रहा टीकाकरण 

अल्मोड़ा जिले में टीकाकरण के लिए कुल 60 केंद्र बनाए गए हैं। इन दिनों करीब 40 केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। 17 केंद्रों में युवाओं के टीकाकरण की व्यवस्था है। अल्मोड़ा में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए तीन हजार डोज बची हैं, जबकि युवाओं के टीकाकरण के लिए शनिवार को मात्र 100 डोज बची थी। रविवार को यहां युवाओं के लिए सात हजार डोज पहुंची हैं। 

बागेश्वर : छह केंद्रों पर वयस्कों का टीकाकरण

वयस्कों के कोरोना टीकाकरण के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। फिलहाल जिले में टीके की कमी नहीं है। वयस्कों के लिए यहां 7000 डोज उपलब्ध हैं। 45 और 60 वर्ष के 54965 लोगों का टीकाकरण हो गया है। इनमें से 22352 लोगों को टीके की दूसरी डोज भी लग चुकी है। 4807 वयस्कों को टीके लग चुके हैं। इनमें 18-44 वर्ष के लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि मौजूदा स्थिति में टीकाकरण केंद्रों से बिना टीका लगाए कोई नहीं लौट रहा है। 

चंपावत : युवाओं के टीकाकरण के लिए चार केंद्र  

जिले में 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण सभी चारों (चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर और बनबसा) केंद्रों पर हुआ। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि इन चारों केंद्रों में शनिवार तक 5382 लोगों को टीके लगे। 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बने 31 टीकाकरण केंद्रों में से 16 में ही टीके लगे, जिन 15 केंद्रों में टीकाकरण बंद है, वहां ज्यादातर ग्रामीण नहीं आ रहे हैं। साथ ही रविवार की वजह से भी लोग खुले टीकाकरण केंद्रों में टीका लगाने कम आए।

पिथौरागढ़ : पांच में से दो पर ही लगे युवाओं को टीके 

जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण को पिथौरागढ़ में पांच टीका केंद्र बनाए गए हैं। सीएमओ डॉ.एचसी पंत ने बताया कि कोविशील्ड के टीके खत्म होने के कारण सिर्फ पालिका और जीआईसी टीका केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए 39 टीका केंद्रों में टीका खत्म हो चुका है। गणाईगंगोली में 40 टीके बचे हैं, लेकिन रविवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र का एक भी व्यक्ति टीका लगाने नहीं पहुंचा। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से इन टीकों को 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को लगाने की मांग की है।

ऊधमसिंह नगर : 48 केंद्रों पर चल रहा टीकाकरण

ऊधमसिंह नगर में रविवार को 14,780 कोरोना वैक्सीन उपलब्ध थी। जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने के लिए 40 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं के लिए आठ केंद्र खुले हैं। अभी तक सभी केंद्र संचालित हो रहे हैं। जिले में दो बार वैक्सीन खत्म होने के कारण सैकड़ों लोगों को वैक्सीन नहीं लग सकी। लोगों केंद्रों से बगैर वैक्सीन लगवाए बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed