{"_id":"609631427e17e31d004305a9","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-uttarakhand-police-campaign-mission-hausla","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना : मिशन हौसले के तहत सख्ती के साथ ही लोगों की मदद भी करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना : मिशन हौसले के तहत सख्ती के साथ ही लोगों की मदद भी करेगी पुलिस
Sat, 08 May 2021 12:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 08 May 2021 12:09 PM IST
सार
मिशन हौसले के तहत न केवल उत्तराखंड पुलिस लोगों को हर जरूरी सेवा उपलब्ध कराएगी और संक्रमण व कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई भी करेगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
कोरोना की जंग में मानव सेवा के लिए उत्तराखंड पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयासों को उत्तराखंड पुलिस ने मिशन हौसला का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई
मिशन हौसले के तहत न केवल उत्तराखंड पुलिस लोगों को हर जरूरी सेवा उपलब्ध कराएगी और संक्रमण व कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई भी करेगी। मिशन हौसला नाम एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने दिया है।
विज्ञापन
कोरोना से टूटी सासों की डोर: अपनों ने छोड़ा तो पुलिस ने इंसानियत का रिश्ता जोड़ा, लावारिसों का कर रही अंतिम संस्कार, तस्वीरें...
विज्ञापन
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि आम जनता और पुलिस कर्मियों के लिए यह एक कठिन समय है। हर तरफ कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। बेड, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर्स की कमी है। ऐसे में जो लोग कालाबाजारी और जमाखोरी कर रहे हैं।
बेकाबू हो रहे हालात: कोरोना का हॉटस्पॉट बना देहरादून, देश के टॉप-10 संक्रमित जिलों में हुआ शामिल
इस पर रोक लगाने, लोगों को दवा, ऑक्सीजन, प्लाज्मा, राशन आदि आवश्यक वस्तुएं दिलाने के लिए उत्तराखंड पुलिस की ओर से जो कार्य किया जा रहा है, वह मिशन हौसला का हिस्सा होंगे। पुलिस मदद करने और चाहने वालों के बीच समन्वय स्थापित कर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाएगी।
मिशन हौसला का उद्देश्य
- आकस्मिक परिस्थितियों में दवाओं, ऑक्सीजन सिलिंडर की होम डिलीवरी।
- कोरोना संक्रमित परिवार के लिए भोजन और राशन उपलब्ध कराना।
- संक्रमित व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने, एंबुलेंस की व्यवस्था कराना।
- प्लाज्मा देने और मांग करने वालों के बीच पुलिस समन्वय स्थापित करेगी। इसके लिए पुलिस थाना नोडल सेंटर के तौर पर कार्य करेगी।
- उत्तराखंड पुलिस 112 स्टेट इमरजेंसी कॉल सेंटर, जनपद मुख्यालय में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम, थानों में जो भी कॉल आएगी, जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई जाएगी।
- कोई भी व्यक्ति 112 कंट्रोल रुम में व्हाट्सएप नंबर 9411112780 पर सहायता प्राप्त कर सकता है।