फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Uttarakhand board cuts 30 percent syllabus in high school-inter

Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल-इंटर के पाठ्यक्रम में की 30 प्रतिशत की कटौती

Mon, 12 Oct 2020 08:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 12 Oct 2020 08:53 PM IST
सार

  • बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड होगा नया पाठ्यक्रम
  • विद्यालय खुलते ही भराए जाएंगे परीक्षा फार्म

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Uttarakhand board cuts 30 percent syllabus in high school-inter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : books

विस्तार

कोरोना के चलते उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल-इंटर के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती की है, जिसे शासन से मंजूरी भी मिल गई है। अब शिक्षकों को केवल 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा कराना होगा और छात्र वेबसाइट से विषयवार पाठ्यक्रम को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड में सोमवार को मिले 296 नए कोरोना संक्रमित, 15 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण उत्तराखंड बोर्ड ने जुलाई के अंत में परीक्षाफल घोषित किया। परीक्षाफल घोषित होने के दो महीने बीतने के बाद भी स्कूल-कॉलेज नहीं खुल सके हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। वहीं सामान्य वर्षों में हर साल जुलाई में स्कूल-कॉलेज खुल जाते थे और अगस्त तक हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के छात्र परीक्षा फार्म भी भरे देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 प्रतिशत पाठ्यक्रम ही पढ़ाएंगे शिक्षक

पढ़ाई प्रभावित होने के कारण बोर्ड की ओर से हाईस्कूल-इंटर के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती की गई है। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि हर विषय के पाठ्यक्रम को थोड़ा-थोड़ा कम किया है, ताकि छात्रों पर बोझ न पड़े। बोर्ड ने नए पाठ्यक्रम को https://ubse.uk.gov.in/ पर अपलोड कर दिया है।

बोर्ड ने 30 प्रतिशत कटौती करते हुए नए पाठ्यक्रम को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह वेबसाइट से पाठ्यक्रम को डाउनलोड कर छात्रों को पढ़ाएंगे। इससे छात्रों और शिक्षकों पर ज्यादा दबाव नहीं रहेगा। दूसरी ओर विद्यालय खुलते ही बोर्ड के छात्रों के परीक्षा फार्म भरवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed