फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news : two more positive discharge from hospital, total case is 58

Coronavirus in Uttarakhand : राज्य में कुल मरीजों की संख्या 60, जिनमें से 39 मरीज हुए स्वस्थ

Sat, 02 May 2020 02:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 May 2020 02:10 PM IST
सार

  • दून अस्पताल में अब तक 17 कोरोना मरीज हो चुके हैं स्वस्थ

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news : two more positive discharge from hospital, total case is 58

विस्तार

राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती दो और कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसमें एक शहर की भगत सिंह कॉलोनी और दूसरा डोईवाला का रहने वाला है।

विज्ञापन


डॉक्टर दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज करने की जरूरी कार्रवाई कर रहे हैं। दोनों को डॉक्टरों ने 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। वहीं राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 60 पहुंच चुकी है। जिनमें से 39 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन



इस तरह से अब दून अस्पताल के पुरुष विंग में पांच और महिला विंग में एक दंपती को मिलाकर कोरोना संक्रमित कुल सात मरीज भर्ती हैं। शनिवार तक अस्पताल के 18 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि शहर के गढ़ी कैंट स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में भी कोरोना संक्रमित सेना के एक सूबेदार और एक महिला डॉक्टर स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट दो बार लगातार निगेटिव आई

दून अस्पताल के डिप्टी एमएस एवं कोरोना के स्टेट कोआर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि जो दो मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं, उनमें से 66 वर्षीय डोईवाला और 30 वर्षीय भगत सिंह कॉलोनी निवासी मरीज को गत छह अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस बीच दोनों की कोरोना जांच रिपोर्ट बीच-बीच में की जाती रही। अब दोनों मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट दो बार लगातार निगेटिव आई हैं। जिसके बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। दोनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और अन्य स्टाफ का बहुत आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed