फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news today: recovery rate improved, graph of infection rising

Coronavirus In Uttarakhand: रिकवरी दर में हुआ सुधार, संक्रमण का बढ़ रहा ग्राफ

Sun, 27 Sep 2020 10:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Sep 2020 10:03 AM IST
सार

  • अनलॉक-4 के बाद अब रिकवरी दर में 6.18 प्रतिशत का सुधार
  • संक्रमण दर में 1.77 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news today: recovery rate improved, graph of infection rising
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति बदली है। जहां संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ रहा है, वहीं रिकवरी दर में भी सुधार हो रहा है। अनलॉक-4 में सर्वाधिक कोरोना मरीज मिलने के बाद भी रिकवरी दर में 6.18 प्रतिशत का सुधार आया है। वहीं, संक्रमण दर में 1.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मरीज मिलने के बाद से अब तक लगभग 6.45 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। एक सितंबर से अनलॉक-4 के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों में तेजी आई थी।
विज्ञापन


एक दिन में दो हजार से अधिक मरीज भी अनलॉक-4 में मिले थे। लेकिन बीते तीन दिनों से संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। एक सितंबर को प्रदेश की रिकवरी दर 68.69 प्रतिशत और संक्रमण दर 5.40 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand : कोविड अस्पताल से संक्रमित तीन कैदी फरार, चोरी का एक आरोपी भी भाग निकला

वर्तमान में रिकवरी दर लगभग 75 प्रतिशत हो गई है। जबकि संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ कर 7.17 प्रतिशत पहुंच गया है। सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि वर्तमान में संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। पहले की तुलना में जांच बढ़ी है। रिकवरी दर में सुधार आया है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार और विभाग की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

तीन दिन में कोरोना की स्थिति

दिन             संक्रमित                 ठीक हुए 
24 सितंबर     684                        1031
25 सितंबर     928                      1488
26 सितंबर     949                      1007

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed