फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: Covid 19 Patient And corona vaccination All Update

Coronavirus In Uttarakhand: 24 घंटे में 112 नए संक्रमित मिले, पांच मरीजों की मौत

Sun, 17 Jan 2021 08:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Jan 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today: Covid 19 Patient And corona vaccination All Update
कोरोनावायरस की जांच( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर 112 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं पांच मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या 1611 पहुंच गई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 94803 हो गया है। जबकि 2354 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को 8515 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में 59, चमोली में छह, चंपावत में तीन, हरिद्वार में 11, नैनीताल में 16, रुद्रप्रयाग में तीन,  ऊधमसिंहनगर 13 और उत्तरकाशी में एक नया मरीज मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल में रविवार को एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Vaccination: सावधान! कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के लिए आया लिंक कहीं आपका बैंक खाता न कर दे खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रविवार को 98 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। इन्हें मिला कर अब तक 89552 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। साथ ही रिकवरी दर 94.46 फीसदी है।

दून मेडिकल कॉलेज के एमएस डा. टम्टा की तबीयत बिगड़ी

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमएस डा. केके टम्टा की तबीयत शनिवार रात अचानक खराब हो गई। रविवार सुबह उन्हें अस्पताल के वीआईपी वार्ड में भर्ती कराया गया। 

डाक्टरों के मुताबिक डा. टम्टा ने शनिवार को कोरोना टीकाकरण के दौरान वैक्सीन भी लगवाई थी। रात में उनको बुखार आया। डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री ने बताया कि डाक्टरों की टीम उनकी देखरेख में लगी है। 

उनकी एमआरआई, अल्ट्रासाउंड समेत खून की जांचें कराई गई हैं। सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। शरीर में नमक की मात्रा कम होने से उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें आफ्टर इफेक्ट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन नहीं हैं। 

उधर, कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कई हेल्थ वर्करों को हल्का बुखार और दर्द हुआ। उनमें से कई ने अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी है। हालांकि पेरासिटामोल की गोली खाने के बाद उनकी तबीयत ठीक हो गई।

संत समाज लगवाएगा कोरोना वैक्सीन: नरेंद्र गिरि

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कोरोना वैक्सीन अभियान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद समेत पूरा संत समाज कोरोना वैक्सीन लगवाएगा और भक्तजनों को भी प्रेरित करेगा। 

निरंजनी अखाड़े में पत्रकारों से बातचीत में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है। इसको लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है वह सरासर गलत है। जनता भ्रम में न आएं और वैक्सीन लगवाएं। कहा कि जिन्हें वैक्सीन नहीं लगवानी है, वे न लगवाएं, लेकिन भ्रम न फैलाएं। कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद सहित पूरा संत समाज सरकार के साथ है।

सभी संत कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवाएंगे। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत सरकारों की कोशिशों और व्यवस्थाओं की सराहना की। श्रीमहंत ने कहा कि वैक्सीन के लिए भक्तजनों को भी प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed