फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: Amar ujala live in dehradun on Public Places

अमर उजाला लाइव: संभल जाइए...लापरवाहों की तलाश में है कोरोना 

Sun, 10 Jan 2021 04:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Jan 2021 04:48 PM IST
सार

  • शहर के मुख्य बाजारों में बड़ी संख्या में लोग अभी भी नहीं बरत रहे एहतियात
  • लगातार बढ़ते मामलों के बाद भी बेफिक्र दिख रहे लोग, सुरक्षा से समझौता पड़ सकता है महंगा

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today: Amar ujala live in dehradun on Public Places
बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के खिलाफ जंग में जहां पुलिस, स्वास्थ्यकर्मी, नगर निगम व अन्य कोरोना वॉरियर्स अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे हैं तो आम नागरिक भी योगदान दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी है जो अभी भी एहतियात नहीं बरत रहे हैं। ऐसे में कहीं ऐसा न हो कि यह लापरवाही लंबे समय से चली आ रही इस जंग में पानी फेर दे।

विज्ञापन


हमें समझना होगा कि भले ही वैक्सीन आ गई हो, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में सुरक्षा से समझौता हमें महंगा पड़ सकता है। अमर उजाला देहरादून की टीम ने शनिवार को शहर के मुख्य इलाकों का भ्रमण किया और जाना कि आखिर लोग कोरोना के प्रति संजीदा हैं भी या नहीं... 
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे : निरंजनपुर मंडी 
मंडी के बाहर भी लोग महामारी के प्रति जागरूक नहीं दिखे। अधिकांश सब्जी-फल विक्रेता भी मास्क पहने नजर नहीं आए।

दोपहर 1 बजे: पलटन बाजार
व्यस्ततम पलटन बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कम नजर आया। करीब 40 फीसदी लोग ऐसे दिखे जिन्होंने मास्क नहीं पहना या नीचे किया हुआ था। हालांकि, व्यापारियों द्वारा मास्क पहनकर दुकानों में आने की अपील की जाती रही, लेकिन, दुकानों में सीमित स्थान होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी भी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 1.30 बजे : घंटाघर 
घंटाघर पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का खासा प्रयोग करते दिखे। यहां तक कि लोग कार चलाते समय भी मास्क पहने नजर आए। हालांकि, इसका एक कारण यह भी रहा कि इस चौक पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। 

दोपहर 2 बजे : झंडा बाजार 

दुकानों में खरीदारी करते समय लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं दिखे। दुकानदार ने अपील भी की, लेकिन लोग बार-बार अनसुना करते रहे। इस दौरान कई लोग यह भी कहते नजर आए कि कोरोना की वैक्सीन जल्द आने वाली है, चिंता की कोई बात नहीं है। 

चालान काटने पर बहस कर रहे लोग
पलटन बाजार में पुलिस भी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सख्ती कर रही है। पुलिस ने मास्क प्रयोग न करने पर कई लोगों के चालान काटे। इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी थे, जो चालान करने पर बहस करने लगे। 

कोरोना इस समय चरम पर है, लिहाजा हम सभी को खास एहतियात बरतने की जरूरत है। व्यापारी ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। बिना मास्क लोगों को दुकान में प्रवेश नहीं देने को कहा गया है। साथ ही दुकान में ग्राहकों के लिए सैनिटाइजर भी अनिवार्य रूप से रखने को कहा गया है। 
- पंकज मैसोन, अध्यक्ष, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed