फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news today: 47 new infected, three killed, active case count reduced to 945

Corona In Uttarakhand: 47 नए संक्रमित मिले, तीन की मौत, 1000 से कम हुए एक्टिव केस

Fri, 05 Feb 2021 09:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Feb 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news today: 47 new infected, three killed, active case count reduced to 945
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित और मरीजों की मौत के मामले काबू में आए हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर तीन मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 47 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 96431 हो गई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या घटकर 945 पहुंच गई है।  

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 8348 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, आठ जिलों में 47 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। पांच जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। देहरादून जिले में 21, नैनीताल में नौ, ऊधमसिंह नगर में सात, चमोली में चार, अल्मोड़ा में दो, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग में एक और हरिद्वार जिले में एक संक्रमित मिला है। बागेश्वर, चंपावत, पौडी, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में प्रदेश में तीन संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें हिमालयन हॉस्पिटल में एक, मैक्स हॉस्पिटल में एक, जया मैक्सवैल हॉस्पिटल बहादराबाद में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में 1662 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 97 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 92469 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.89 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 4.43 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 50 प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगवाई वैक्सीन

प्रदेश में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान में सिर्फ 50 प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन लगवाई है। जिससे पहले चरण में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती है। पहले चरण में अब तक हेल्थ वर्करों को टीकाकरण का 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। हेल्थ वर्करों को सात फरवरी तक ही वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद उन्हें कोरोना वायरस से सुरक्षा कवज के रूप में वैक्सीन लगवाने का मौका नहीं मिलेगा।

प्रदेश में पहले चरण में 87588 हेल्थ वर्करों को कोविड वैक्सीन लगाई जानी है। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या 33546 है, लेकिन अभी तक 16918 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन लगवाई है। जबकि 3231 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होने या गर्भवती होने के कारण वैक्सीन नहीं लगी है। 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड टीकाकरण अभियान में पहले चरण में 80 प्रतिशत हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य प्राप्त हो गया है। 70092 हेल्थ वर्करों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।

7434 और कर्मियों को लगाई वैक्सीन
शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में 134 बूथों पर 7434 हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई गई। प्रदेश में वैक्सीन के गंभीर प्रभाव का कोई मामला नहीं मिला है। जिन हेल्थ वर्करों ने वैक्सीन की पहली खुराक ली है, वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। प्रदेश में शेष बचे हेल्थ वर्करों को सात फरवरी तक टीका लगाया जाएगा। इसके बाद सोमवार से फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फ्रंट लाइन वर्करों के लिए जिलों को वैक्सीन भेज दी गई है।

कुंभ के लिए अलग से मिलेंगी 1.40 लाख कोविड वैक्सीन

हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य को अलग से 1.40 लाख कोविड वैक्सीन मिलेंगी। केंद्र ने इसकी सहमति दे दी है। एक-दो के भीतर राज्य को वैक्सीन प्राप्त हो जाएगी। वहीं गुरुवार को फ्रंट लाइन वर्करों के लिए पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 1.40 लाख कोविशील्ड वैक्सीन उत्तराखंड पहुंच गई है। 

आठ फरवरी से प्रदेश में फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा। गुरुवार को केंद्र से सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से तैयार 1.40 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज उत्तराखंड पहुंच गई है। पुणे से विशेष विमान से वैक्सीन को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा गया।

जहां पर वैक्सीनेशन वैन से वैक्सीन को चंदरनगर स्थित केंद्रीय औषधि भंडार केंद्र में बनाए वॉक इन कूलर में रखा गया है। इसके अलावा कुंभ मेला के लिए उत्तराखंड को 1.40 वैक्सीन अलग से मिलेगी। दो-तीन दिन के भीतर वैक्सीन की खेप राज्य को मिलने की उम्मीद है। सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने बताया कि कुंभ मेले में ड्यूटी में तैनात होने वाले सभी कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed