फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   coronavirus in Uttarakhand latest news today: 15 new positive found, four died

Coronavirus in Uttarakhand : रविवार को प्रदेश में चार कोरोना मरीजों की मौत, 15 संक्रमित मिले

Sun, 07 Feb 2021 10:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 07 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in Uttarakhand latest news today: 15 new positive found, four died
15 संक्रमित मामले मिले - फोटो : PTI file photo

प्रदेेश में बीते 24 घंटे में चार कोरोना मरीजों की मौत और पांच जिलों में सिर्फ 15 नए संक्रमित मामले मिले हैं। आठ जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। कुल संक्रमितों की संख्या 96493 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 5476 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, पांच जिलों में 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। नैनीताल जिले में पांच, देहरादून में चार, हरिद्वार में चार, ऊधमसिंह नगर में एक व रुद्रप्रयाग जिले में एक संक्रमित मिला है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी, टिहरी व उत्तरकाशी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। 
विज्ञापन


प्रदेश में चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में दो, मैक्स हास्पिटल में एक और कैलाश हास्पिटल में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1668 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 35 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 92554 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 912 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रंट लाइन वर्करों को सोमवार से लगेगगा कोरोना का टीका

प्रदेश में सोमवार से कोविड-19 ड्यूटी में तैनात फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। सभी जिलों में फ्रंट लाइन वर्करों को उनके विभागों के कार्यालय परिसर में टीका लगाने का इंतजाम किया गया है। केंद्र की ओर से 10 फरवरी तक फ्रंट लाइन वर्करों के टीकाकरण को पूरा करने को कहा गया है।

प्रदेश में पहले चरण में 87588 स्वास्थ्य कर्मियों में 74407 को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण का 84.95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। वैक्सीन लगवाने से छूट गए 14.5 प्रतिशत हेल्थ वर्करों के लिए जिलों की ओर से अलग से दिना तय किए जाएंगे। आठ फरवरी से फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

पुलिस, राजस्व, पंचायतीराज, स्थायी निकायों के सफाईकर्मी, सेना व पैरामिलिट्री फोर्स के फ्रंट लाइन वर्करों को उनके ही विभागों के कार्यालय परिसर में टीका लगाया जाएगा। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 67 हजार से अधिक फ्रंट लाइन वर्करों का डाटा तैयार किया है। 

सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी

राज्य कोविड कंट्रोल के चीफ ऑपरेटिंग आफिसर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बनाकर संबंधित विभागों में भेजी जाएगी। जहां पर फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी।  

जिलावार ब्योरा

जिला         -     फ्रंट लाइन वर्कर
अल्मोड़ा      -     2396
बागेश्वर     -       1051
चमोली       -     5434
चंपावत      -      3822
देहरादून     -       14410
हरिद्वार     -         9015
नैनीताल     -       7030
पौड़ी          -      3429
पिथौरागढ़   -        6164
रुद्रप्रयाग     -       935
टिहरी         -      2659
यूएसनगर   -        7993
उत्तरकाशी   -       3271
कुल            -   67629

कोरोना टीका लगाने से किया इनकार तो सूची के कटेगा नाम

कोरोना का टीका लगाने से इनकार करने वाले स्वस्थ कर्मचारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार लिया है। ऐसे कर्मचारियों से लिखित स्पष्टीकरण लिया जाएगा। वहीं यदि कर्मचारी टीका नहीं लगवाने का कोई ठोस कारण नहीं बता पाए तो उनका नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया जाएगा। हालांकि आज कर्मचारियों को टीकाकरण कराने के लिए अंतिम मौका दिया जाएगा।

कोरोना टीकाकरण के पहले चरण में जिले में 14 हजार 252 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगना है। अब तक स्वास्थ्य विभाग 11 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं 550 स्वास्थ्य कर्मी को कोरोना टीकाकरण की गाइडलाइन के चलते टीका नहीं लगाया गया। इसमें गर्भवती, धात्री, गंभीर बीमार और एलर्जी की समस्या से ग्रस्त स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं।

वहीं 2700 स्वास्थ्यकर्मी ऐसे है जो टीकाकरण के लिए केंद्र में नहीं पहुंचे। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्यकर्मियों को आज (रविवार) को टीकाकरण कराने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। उन्होंने बताया इसके बाद टीकाकरण न कराने वाले स्वस्थ कर्मचारियों से लिखित स्पष्टीकरण देना होगा।

यदि कर्मचारी टीका न लगाने का ठोस कारण नहीं बता पाए तो उनका नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया जाएगा। डॉ. एसके झा ने बताया कि ये कर्मचारी फिर दोबारा नि:शुल्क टीका नहीं लगवा पाएंगे।

77.1 फीसदी है टीकारण की दर

जिलें मे टीकाकरण की दर 77.1 फीसदी है। अब तक 14 हजार 252 में से 11 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लग चुका है। 550 लोगों गाइडलान के चलते टीका नहीं लग पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed