फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Tehri Baurari market will remain closed for two days from today

Coronavirus in Uttarakhand : भाजपा विधायक विनोद चमोली कोरोना संक्रमित, अपर सचिव में भी मिला संक्रमण

Wed, 02 Sep 2020 04:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 02 Sep 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Tehri Baurari market will remain closed for two days from today
vinod chamoli - फोटो : amarujala

भाजपा विधायक विनोद चमोली कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं सचिवालय में एक अपर सचिव में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। 

विज्ञापन


अनलॉक-04: केंद्र की तरह ढील से उत्तराखंड सरकार की बढ़ी चुनौती, संक्रमण मामलों में हो सकती है बढ़ोतरी

विधायक विनोद चमोली को कुछ दिन से वायरल था। जांच कराई गई तो आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद वह एम्स ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए।

वहीं सचिवालय में भी एक अपर सचिव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उनका कार्यालय सील कर दिया गया है। वहीं ऑडिट प्रकोष्ठ भी सील कर दिया गया है। सचिवालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। जिस संबंध में शासन से आदेश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन


बौराड़ी बाजार पूरी तरह से बंद

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए बौराड़ी व्यापार मंडल ने दो दिन बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। बुधवार (आज) और बृहस्पतिवार को बौराड़ी बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरीश पाल ने बताया कि बाजार बंदी के दौरान सिर्फ मेडिकल स्टोर और दूध की डेरी खुली रहेगी। बताया पूरे बाजार क्षेत्र को सैनिटाइज किया जाएगा।

बौराड़ी क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिन में 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एसबीआई बौराड़ी शाखा में मंगलवार को एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है, जिसके बाद बैंक शाखा को सैनिटाइज किया गया।

नवजात की देखभाल वाली नर्स पॉजिटिव

हरिद्वार महिला अस्पताल की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में सेवारत नर्स कोरोना संक्रमित हो गई है। इससे अब एसएनसीयू में बच्चे भर्ती नहीं होंगे। पहले से भर्ती दस बच्चों के साथ डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के कोरोना जांच होगी। इससे बच्चों के माता-पिता में हड़कंप मचा हुआ है। 

महिला अस्पताल में 20 बेड की एसएनसीयू है। इस समय एसएनसीयू में दस बच्चे भर्ती हैं। अब इनकी सेवा कर रही नर्स कोरोना संक्रमित हो गई है। नर्स को तो अस्पताल में भर्ती करा दिया है। महिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि दस नवजात बच्चों के सैंपल लेकर जांच की जाएगी।

इसके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ के अलावा अन्य डॉक्टरों एवं नर्स के सैंपल लिए जाएंगे। वहीं जिला अस्पताल के काउंटर कर्मी को भी कोरोना हो गया है। काउंटर कर्मी को बदलते हुए सैनिटाइज कराकर अस्पताल खुला रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed