फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : sought details of students who did not give exam due to covid

उत्तराखंड : कोविड की वजह से परीक्षा न देने वाले छात्रों का विवरण मांगा 

Sun, 20 Jun 2021 01:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 20 Jun 2021 01:16 PM IST
सार

इस बार कोविड की वजह से उच्च स्तर से उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं न कराए जाने का निर्णय लिया गया है। बोर्ड के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट घोषित किया जाना है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : sought details of students who did not give exam due to covid
परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

अपर निदेशक गढ़वाल मंडल की ओर से समस्त प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों से रविवार शाम तक यह सूचना मांगी गई है कि कोविड की वजह से कितने छात्र-छात्राओं ने 10वीं, 11वीं, 12वीं की मासिक और प्री बोर्ड परीक्षा नहीं दी। एडी ने कहा कि यदि किसी छात्र ने कोई परीक्षा दी है तो उसे बोर्ड के अंकों के लिए आधार बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


अपर निदेशक गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि इस बार कोविड की वजह से उच्च स्तर से उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं न कराए जाने का निर्णय लिया गया है। बोर्ड के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट घोषित किया जाना है।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से इसके लिए 10वीं, 11वीं और 12वीं की मासिक एवं प्री बोर्ड परीक्षाओं के अंकों को आधार बनाए जाने की बात कही गई है। राज्य में इसके लिए सीबीएसई पैटर्न को लागू करने से पहले यह जानना जरूरी है कि क्या बोर्ड के छात्र-छात्राओं की वर्ष 2020-21 की कोई मासिक या प्री बोर्ड परीक्षाएं कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि सर्वे में यह बात सामने आती है कि एक, दो या तीन मासिक परीक्षाएं भी कराई गई हैं तो इसे 10वीं और 12वीं के अंकों के लिए आधार बनाया जा सकेगा। 

भ्रम फैला रहे कुछ शिक्षक 
महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में पूर्व में एक पत्र जारी किया था, लेकिन कुछ शिक्षकों की ओर से इस पर अनावश्यक भ्रम फैलाया जा रहा है कि उन्हें अवकाश के दिनों में स्कूल बुलाया जा रहा है। एडी ने कहा कि शिक्षक इस काम को बिना स्कूल जाए फोन एवं ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed