फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Sampling of police team will be done in Kedarnath today

Corona : पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, मुख्य पुजारी समेत 22 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, केदारनाथ में पुलिस टीम की सैंपलिंग आज

Thu, 24 Sep 2020 10:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Sep 2020 10:05 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस 
  • केदारनाथ में आज होगी पुलिस टीम की सैंपलिंग

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Sampling of police team will be done in Kedarnath today
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, मंदिर के कर्मचारियों समेत 22 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीते मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान इन लोगों से भी मुलाकात की थी।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : आईएमए के सचिवने जड़े आरोप, कहा - सरकार और डीएम की नाकामी से कोरोना बेकाबू
विज्ञापन


धाम से लौटने के कुछ ही देर में डा. रावत के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना पर केदारपुरी में हड़कंप मच गया था। जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर केदारनाथ में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य पुजारी समेत मंदिर के नौ कर्मचारियों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली

इधर, धाम से लौटी पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती और उनके साथ के 12 लोगों का सैंपल लेकर कोरोना जांच की गई। सभी 22 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिस पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विंधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जिन 22 लोगों के सैंपल लिए गए थे, उनमें 18 का एंटीजन व 04 का टू-नॉट टेस्ट किया गया।

बताया कि केदारनाथ में मौजूद तीर्थपुरोहित व कार्यदायी संस्थाओं के लोगों की कोरोना जांच के लिए पर्याप्त किट व अन्य सामग्री भेज दी गई है। इधर, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि केदारनाथ में मौजूद पुलिस टीम की सैंपलिंग की जाएगी।

बता दें कि मंगलवार को राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत केदारनाथ गए थे। उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण के दौरान तीर्थपुरोहितों से मुलाकात की थी। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती व मंदिर के मुख्य पुजारी समेत अन्य कई लोगों से भी भेंट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed