फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Panic or awareness, oxymeters and thermometers being sold fast

Coronavirus in Uttarakhand : दहशत कहें या जागरुकता, हाथों हाथ बिक रहे ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर

Thu, 10 Sep 2020 03:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 10 Sep 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Panic or awareness, oxymeters and thermometers being sold fast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर इसे दहशत कहेंगे या लोगों में आई जागरुकता। कोरोना के लक्षण बताने वाले मेडिकल उपकरणों और इससे बचाव के सपोर्टिंग दवाइयों की मांग बढ़ गई है। केमिस्ट शॉप पर ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर से लेकर विटामिन सी और जिंक युक्त दवा हाथों हाथ बिक रही हैं। अमर उजाला के चार रिपोर्टरों ने शहर में अलग-अलग जगहों पर केमिस्ट की दुकानों पर रियलिटी चेक किया।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : विधानसभा में फ्लोर मैनेजमेंट की चुनौती, सत्र एक-दो आगे दिन बढ़ाने पर विचार 
विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी :

सिटी मेडिकोज के संचालक अरविंद वत्स ने बताया कि बाजार में थर्मल स्कैनर और दवाइयों की कोई कमी नहीं है। थर्मल स्कैनर शुरुआत में दफ्तरों, फैक्ट्रियों और ज्यादा आवाजाही वाली जगहों के लिए अनिवार्य किया गया था। ऐसी सभी जगहों पर थर्मल स्कैनर खरीदे जा चुके हैं। इसलिए अब इनकी बिक्री काफी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी, मल्टी विटामिन, च्यवनप्राश खूब खरीद रहे हैं। डॉक्टर की रिकमेंडेशन के अलावा कुछ लोग अपनी मर्जी से भी इनको खरीद कर इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डिमांड में इजाफा जरूर हुआ है, लेकिन कीमतों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। पिछले कुछ समय में केवल विटामिन सी के 30 टैबलेट वाले पत्ते की कीमत में एक रुपये का इजाफा हुआ है। बाकी सभी दवाइयों के दाम पिछले वाले ही हैं। ऑक्सीमीटर को लेकर भी काफी मारामारी देखने को मिल रही है। 

जीएमएस रोड :

मेडिकल स्टोर संचालकों के अनुसार दवाइयों की कहीं भी कमी नहीं है। विटामिन सी और ऑक्सीमीटर के दाम पहले की तुलना में बढ़े हैं। पहले जहां विटामिन सी की गोलियों का एक पत्ता 22 रुपये का था, अब वह 70 से 80 रुपये का मिल रहा है, जबकि ऑक्सीमीटर जो पहले 1200 था वह अब 1500 में मिल रहा है। बाकी दवाइयों की कीमत में असर नहीं पड़ा है। 

पटेलनगर : 

दवा की एक दुकान पर जब रिपोर्टर पहुंचा तो पहले थर्मामीटर खरीदा। 290 प्रिंट रेट वाला डिजिटल थर्मामीटर 190 रुपये में मिला। उसके बाद रिपोर्टर ने इम्युनिटी बढ़ाने वाले एलोपैथिक टैबलेट की जानकारी ली। साथ ही बताया कि उन्हें एक पत्ता लेना है। दवा विक्रेता ने पर्चा दिखाने को कहा।


साथ ही कहा कि डॉक्टर की सलाह के बिना यह दवा देना ठीक नहीं। जबकि उन्हें मोबाइल पर डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा का नाम भी दिखाया गया। लेकिन दवा विक्रेता ने कहा कि इस वक्त उनके पास यह दवा नहीं है। उनसे ऑक्सीमीटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जितने पीस आ रहे हैं, उतने ही दो से तीन दिन में बिक हैं। ऑक्सीमीटर की डिमांड अचानक से बढ़ने लगी है।

प्रेमनगर बाजार :

कोरोना की वजह से ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर की डिमांड बढ़ गई है। बाजार में ऑन डिमांड पर ये आइटम मिल रहे हैं। मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि पहले ये आइटम बहुत कम इस्तेमाल होते थे लेकिन कोरोना की वजह से मांग बढ़ गई है। जितने पीस ले रहे हैं, वह बिक रहे हैं। डिमांड बढ़ने से कीमत भी बढ़ गई है। पड़ताल के दौरान अधिकतर मेडिकल स्टोरों पर ऑक्सीमीटर उपलब्ध नहीं थे। हालांकि थर्मामीटर कई जगह उपलब्ध थे। पैरासिटामोल और जिंक की गोलियां हर जगह मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed