फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : only 1 lakh 89 thousand dose left in uttarakhand

उत्तराखंड : कोरोना पर कैसे होगा वार, हर सेंटर पर हो रहा टीके का इंतजार, बस 1.89 लाख डोज बची 

Thu, 27 May 2021 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 May 2021 08:45 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए सरकार की ओर से 1.41 लाख कोविशील्ड वैक्सीन क्रय की जा रही है। 

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : only 1 lakh 89 thousand dose left in uttarakhand
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की कमी है। जिससे 18 से 44 और 45 से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। वैक्सीन की किल्लत के चलते वैक्सीनेशन सेंटरों की संख्या घट गई है। प्रदेश में सभी श्रेणियों के लिए 1.89 लाख वैक्सीन बची है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण: चीन सीमा से लगे धारचूला में भी कोरोना का कहर, 249 लोग संक्रमित, सात की हो चुकी मौत
विज्ञापन


वहीं, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए सरकार की ओर से 1.41 लाख कोविशील्ड वैक्सीन क्रय की जा रही है। इसका भुगतान कंपनी को कर दिया है। जल्द ही वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। जबकि केंद्र की ओर से 45 से अधिक आयु के लिए 50 हजार कोवैक्सीन प्रदेश को मिली हैं। 25 हजार वैक्सीन एक-दो दिन में मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : वैक्सीन आयात करने के प्रयासों को झटका, ग्लोबल टेंडर में एक भी कंपनी नहीं आई

प्रदेेश में 16 जनवरी को कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। अब तक सभी श्रेणियों में 21.43 लाख से अधिक लोगों को पहला टीका लग चुका है। जबकि 6.81 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरा टीका लग चुका है। प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग में लगभग 50 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 10 मई से प्रदेश में इस आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू किया गया। अब तक 2.42 लाख को पहला टीका लगाया जा चुका है।

केंद्र के साथ प्रदेश सरकार भी वैक्सीन खरीद रही है। इसके बावजूद भी राज्य को मांग के अनुरूप वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो रही है। वर्तमान में राज्य के पास 1.89 लाख वैक्सीन ही उपलब्ध है। जबकि टीके लगाने वालों की संख्या ज्यादा है। वैक्सीन की कमी से कई टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाने का कार्य बंद पड़ा है। साथ ही लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। 

केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीन नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ राज्य सरकार भी वैक्सीन खरीद रही है। सरकार का प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी लोगों को कोविड का टीका लगे।
-अमित सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य

प्रदेश में अब तक श्रेेणी वार टीकाकरण का ब्योरा

श्रेेणी                -           पहली डोज       -     दूसरी डोज
45 से अधिक आयु   -     1630489    -          505472
18 से 44 आयु      -       242480      -            -
स्वास्थ्य कर्मी       -      115602       -          88213
फ्रंट लाइन वर्कर      -     154593      -         87907
....................................................................................
 कुल              -             2143164           -        681592

जनपद      -      टीके की उपलब्धता
अल्मोड़ा     -      16100
बागेश्वर      -      6370
चमोली        -     9090
चंपावत         -    10750
देहरादून    -        44950
हरिद्वार    -        15680
नैनीताल    -        25140
पौड़ी          -        9100
पिथौरागढ़   -     7960
रुद्रप्रयाग     -     8260
टिहरी         -      9850
ऊधमसिंह नगर - 16730
उत्तरकाशी    -    9020
................................................
कुल-                  189000
नोट-प्रदेश में वैक्सीन की उपलब्धता के आंकड़े 25 मई के आधार पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed