Coronavirus: देहरादून में नौ महीने का बच्चा, सेना की डॉक्टर और रामनगर में एक जमाती मिला पॉजिटिव, कुल मरीज हुए 40
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में तीन और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। देहरादून में नौ महीने के बच्चे के अलावा, दून आर्मी अस्पताल की महिला डॉक्टर और रामनगर में एक जमाती के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने तीनों मरीजों को आइसोेलेट कर दिया है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हो गई है। हालांकि इनमें से नौ मरीज ठीक हो चुके हैं। देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी में नौ महीने के बच्चे में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।
बच्चे में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला
प्रदेश में बच्चे में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला है। बच्चे के पिता पहले से ही कोरोना संक्रमित हैं और दून अस्पताल में भर्ती हैं।
बच्चे के साथ ही उसकी मां को भी आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, सेना अस्पताल में महिला डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। दो-तीन दिन पहले महिला डॉक्टर लखनऊ से वापस लौटी थीं।
उनमें कोरोना के संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें कोरोना की पुष्टि हो गई है। वहीं, नैनीताल जिले के रामनगर में भी जमात से आए एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि शुक्रवार को कुल 202 सैंपलों की रिपोर्ट आई है, जिनमें से 199 सैंपल नेगेटिव मिले हैं।
यह हैं तीन नए मामले
केस-1
देहरादून के भगत सिंह कॉलोनी में नौ माह का बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। जमात से लौटे बच्चे के पिता कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बच्चे और उसकी मां को सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। जांच में मां का सैंपल निगेटिव आया है। संक्रमित बच्चे के पिता भी दून मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन में भर्ती हैं।
केस-2
रामनगर स्थित मस्जिद में क्वारंटीन किए गए एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। सैंपल जांच में कोरोना संक्रमित पाए जाने पर मरीज को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन में रखा गया है। कोरोना के संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर मरीज को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है। क्वारंटीन में रह रहे सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा है।
केस-3
कोरोना संक्रमित दून सेना अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर लखनऊ, बरेली होते हुए 10 अप्रैल को दून पहुंची थीं। कोरोना वायरस के लक्षण के आधार वह स्वयं घर पर ही क्वारंटीन हो गई थीं। सैंपल जांच में कोरोना संक्रमित पाए जाने पर महिला डॉक्टर को सेना अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।