{"_id":"5f3f755a4dde65077723c898","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-now-free-from-frequently-shut-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : अब बार-बार की बंदी का नहीं उठाना होगा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : अब बार-बार की बंदी का नहीं उठाना होगा नुकसान
Fri, 21 Aug 2020 01:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 21 Aug 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में उद्योग, व्यवसायिक और निर्माण गतिविधियों से संबंधित पक्षों को अब कोरोना संक्रमण के कारण बार-बार की बंदी का नुकसान नहीं उठाना होगा। शासन की ओर से बुधवार को जारी एसओपी में यह साफ व्यवस्था की गई है कि कोरोना के मामलों में संबंधित संस्था में तैनात लाइजन अफसर ही जिला प्रशासन के लिए एकल संपर्क का जरिया होगा।
विज्ञापन
औद्योगिक संगठनों के मुताबिक इससे उन्हें खासी राहत मिलेगी। अभी तक फैक्टरी बंद हो जाने के डर से ही कई संचालक काम शुरू करने से कतरा रहे थे। कोरोना का एक मामला मिलने पर भी कारखाने या व्यवसायिक संस्थान पर बंद होने का खतरा मंडराने लगता था।
विज्ञापन
इसी तरह निर्माण मामलों में भी प्रदेश को इस एसओपी से राहत मिली है। कुंभ, चार धाम सहित अन्य कई निर्माण कार्य भी प्रदेश स्तर पर बड़े स्तर पर जारी हैं। एसओपी में निर्माण गतिविधियों को भी हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन
शासन के स्तर से अब यह एसओपी जिलाधिकारियों को भेज दी गई है। एसओपी में उद्योग, व्यवसायिक और निर्माण गतिविधियों के मामले में जिलाधिकारियों को भी जवाबदेह बनाया गया है। ऐसे में उद्यमी स्थानीय स्तर पर भी अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के माध्यम से सुलझा सकेंगे।