फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Negative report of corona mandatory for those devotees who visit Jageshwar Dham from another state

जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए बाहरी श्रद्धालुओं के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य 

Fri, 04 Sep 2020 09:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Sep 2020 09:43 PM IST
सार

  • जागेश्वर मंदिर समिति का निर्णय : पूजा और ऑनलाइन दर्शन के लिए कटवानी होगी रसीद

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Negative report of corona mandatory for those devotees who visit Jageshwar Dham from another state
जागेश्वर धाम

विस्तार

जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को 96 घंटे पहले जारी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी। यह फैसला यहां जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को पूजा और ऑनलाइन दर्शन के लिए रसीद लेनी होगी।
विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : शुक्रवार को मिले 831 नए कोरोना संक्रमित, 12 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन


अल्मोड़ा के जिलाधिकारी और जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मंदिर समिति की बैठक और क्षेत्रीय जनता की मांग के आधार पर जागेश्वर मंदिर समूह को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए अगले स्तर पर खोलने पर चर्चा की गई तथा इस संबंध में कई निर्णय लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि जागेश्वर मंदिर समूह को उत्तराखंडवासियों (जिनके पास संबंधित दस्तावेज हों) के लिए खोलने और उत्तराखंड से बाहर के प्रदेशों के श्रद्धालुओं को केंद्र और राज्य सरकार से जारी निर्देशों के क्रम में 96 घंटे पहले जारी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से पेश करनी होगी। 
 

गर्भगृह में केवल संकल्प पूजा और आरती की अनुमति

जिलाधिकारी ने बताया कि मंदिर समूह क्षेत्र में होने वाली पूजा पहले की तरह ऑनलाइन कराई जाएंगी। किसी भी प्रकार की पूजा, ऑनलाइन दर्शन के लिए रसीद कटवानी होगी।

ऑनलाइन पूजा के लिए मंदिरों के गर्भगृह में केवल संकल्प पूजा और आरती की अनुमति होगी। मंदिर समूह क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र, राज्य सरकार, जिला प्रशासन और प्रबंधन समिति से जारी निर्देशों का पालन करना होगा।

मंदिर दर्शन के लिए जागेश्वर सांस्कृतिक मंच बैरियर से सुबह आठ से शाम पांच बजे तक दैनिक आधार पर आवश्यक पास (पंजीकरण) ऑफलाइन जारी किए जाएंगे। मंदिर दर्शन के लिए इस पास की आवश्यकता होगी। बिना पास के मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed