{"_id":"5f5ba0548ebc3e3685326661","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-more-than-one-lakh-samples-testing-in-last-10-days-infection-rate-was-8-34-percent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Uttarakhand: बीते 10 दिन में एक लाख से ज्यादा सैंपलों की जांच, संक्रमण दर रही 8.34 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Uttarakhand: बीते 10 दिन में एक लाख से ज्यादा सैंपलों की जांच, संक्रमण दर रही 8.34 प्रतिशत
Sat, 12 Sep 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:00 AM IST
सार
- देहरादून जिले में 100 सैंपल की जांच पर मिल रहे 17 संक्रमित
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण दर में भी उछाल आया है। बीते 10 दिन में प्रदेश में एक लाख से ज्यादा लोगों की कोविड जांच की गई। यानी एक दिन में औसतन 10 हजार लोगों की जांच हुई। इसके आधार पर संक्रमण की दर 8.34 प्रतिशत रही। हालांकि मार्च से लेकर अब तक कुल सैंपल जांच और संक्रमित मरीजों के आधार पर प्रदेश की संक्रमण दर 6.02 प्रतिशत है।
विज्ञापन
प्रदेश के चारों मैदानी जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। देहरादून जिले में बीते 10 दिन में संक्रमण दर सबसे अधिक 16.70 प्रतिशत रही है। 13805 सैंपलों की जांच पर 2306 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 100 लोगों की जांच करने पर 17 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: 995 नए संक्रमित मिले, 11 की मौत, मरीजों की संख्या 29 हजार पार
विज्ञापन
इसी तरह नैनीताल जिले में संक्रमण दर 13.21 प्रतिशत, हरिद्वार में 9.34 प्रतिशत, ऊधमसिंह नगर में 9.23 प्रतिशत रही है। पौड़ी जिले में 8.71 प्रतिशत की दर से संक्रमण बढ़ा है। पौड़ी जिले को छोड़ कर बाकी पर्वतीय जिलों में मैदानों की तुलना में संक्रमण दर काफी कम है।
कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि सैंपल जांच के साथ संक्रमण दर का बढ़ना चिंताजनक है। पहली बार दस दिनों में प्रदेश में संक्रमण दर 8.34 प्रतिशत रही है।
बीत 10 दिनों में संक्रमण दर की स्थिति
जिला सैंपल जांच संक्रमित संक्रमण दर
देहरादून 13805 2306 16.70
नैनीताल 7560 999 13.21
हरिद्वार 13602 1271 9.34
यूएस नगर 15542 1435 9.23
पौड़ी 5718 498 8.71
अल्मोड़ा 3985 273 6.85
रुद्रप्रयाग 3784 228 6.03
टिहरी 9058 483 5.33
उत्तरकाशी 8417 318 3.78
चंपावत 5479 188 3.43
चमोली 4062 136 3.35
बागेश्वर 2722 75 2.76
पिथौरागढ़ 6968 189 2.71
कुल- 100702 8399 8.34
---------------------
नोट: आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के अनुसार। संक्रमण दर प्रतिशत में है।
देहरादून 13805 2306 16.70
नैनीताल 7560 999 13.21
हरिद्वार 13602 1271 9.34
यूएस नगर 15542 1435 9.23
पौड़ी 5718 498 8.71
अल्मोड़ा 3985 273 6.85
रुद्रप्रयाग 3784 228 6.03
टिहरी 9058 483 5.33
उत्तरकाशी 8417 318 3.78
चंपावत 5479 188 3.43
चमोली 4062 136 3.35
बागेश्वर 2722 75 2.76
पिथौरागढ़ 6968 189 2.71
कुल- 100702 8399 8.34
---------------------
नोट: आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के अनुसार। संक्रमण दर प्रतिशत में है।