फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : mla will spent budget in icu and oxygen provide

#Ladengecoronase : उत्तराखंड सरकार से मिली एक करोड़ की धनराशि के इस्तेमाल पर बोले विधायक, बढ़ाएंगे आईसीयू और देंगे ऑक्सीजन

Fri, 30 Apr 2021 10:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 30 Apr 2021 10:07 AM IST
सार

इस धनराशि से विधायक स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और ऑक्सीजन सुविधा देने की बात कह रहे हैं, लेकिन ज्यादातर विधायकों के पास स्पष्ट रूपरेखा नहीं है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : mla will spent budget in icu and oxygen provide
सभी विधायकों को एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी की - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है। इसको देखते हुए सरकार ने सभी विधायकों को एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इस धनराशि से विधायक स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और ऑक्सीजन सुविधा देने की बात कह रहे हैं, लेकिन ज्यादातर विधायकों के पास स्पष्ट रूपरेखा नहीं है। ऐसे में कोरोना से जंग में विधायकों के प्रयास से क्या बदलाव आएगा, यह देखने की बात है। विधायक निधि के खर्च पर अमर उजाला ने को विधायकों की राय जानी। कई बार प्रयास के बावजूद विधायक मुन्ना सिंह चौहान से संपर्क नहीं हो पाया। अन्य विधायकों से बातचीत के प्रमुख अंश...

विज्ञापन


उमेश शर्मा ने कोविड केयर सेंटर को दिए एक करोड़

रायपुर विधायक उमेश शर्मा ने कहा कि जिस तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं, उससे आने वाले दिनों में आईसीयू बेड के लिए दबाव बढ़ सकता है। इस धनराशि से 40 से 50 आईसीयू बेड लगाए जाएंगे। इसके लिए एक करोड़ रुपये रायपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में आईसीयू बेड की व्यवस्था के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपनी निधि का उपयोग आईसीयू के लिए करने को कहा है।
विज्ञापन


गणेश जोशी का मसूरी क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बताया कि वो मसूरी विधानसभा क्षेत्र में कोविड उपचार सुविधाओं को बढ़ाने पर यह धनराशि खर्च करेंगे। इससे मसूरी उप जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट और अन्य सुविधाएं शुरू की जाएंगी। इसके अलावा कैंट अस्पताल में बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर को अत्याधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पतालों में आईसीयू और ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध कराने का भी प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद चमोली बोले आज करूंगा सीएमओ से बात

 मैं आज सीएमओ से बात करूंगा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्हें किस चीज की जरूरत है। कोविड में बिना किसी योजना या रणनीति के खर्च नहीं कर सकते। हमारा फोकस कोविड जांच रिपोर्ट में तेजी व रिपोर्ट जल्दी उपलब्ध कराने, मुफ्त दवा की व्यवस्था कराने, ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता का सिस्टम विकसित करने और आईसीयू, वेंटिलेटर व बेड बढ़ाने पर है। जो सुविधाएं हम दे सकते हैं, उन पर धनराशि खर्च की जाएगी। 

हरबंस कपूर ने स्वास्थ्य विभाग से मांगे सुझाव

कैंट विधायक हरबंस कपूर ने धनराशि को खर्च करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ ज्यादा बेहतर बता सकते हैं कि इस वक्त किन सुविधाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है। उनकी तरफ से जो जरूरत बताई जाएगी, उसके विकास पर यह धनराशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कोरोना मरीजों की मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

सहदेव पुंडीर ने डीएम व सीएमओ से मांगी डिमांड

सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने जिलाधिकारी और सीएमओ से पूछा है कि विधानसभा क्षेत्र में उन्हें किन चीजों की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों के लिए आईसीयू, ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन और सीएमओ आज अपनी जरूरत बताएंगे, उसके मुताबिक तुरंत विधायक निधि जारी कर दी जाएगी।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम राहत कोष में दी धनराशि

डोईवाला विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक करोड़ रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दी है। कुछ दिन पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात करते हुए धनराशि देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि यह 71 करोड़ रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री कोष में ही जानी चाहिए। उसे कैसे खर्च करना है, इसका जिम्मा डीएम और सीएमओ के ऊपर छोड़ दें तो बेहतर रहेगा। फील्ड में काम कर रहे लोगों को ज्यादा अच्छे से जरूरत पता है। 

चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने ऑक्सीजन बेड पर दिया जोर 

चकराता विधायक और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की त्यूणी, चकराता में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराने की योजना है। अन्य संसाधन व सुविधाएं तो सरकार को ही उपलब्ध कराने होंगे। हम अगर इसकी व्यवस्था कर भी दें और वहां कर्मचारी न हों तो क्या फायदा। बाकी सीएमओ से बात करेंगे कि विधानसभा क्षेत्र के तीन-चार अस्पतालों में तीन-तीन ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हो जाएं और मरीजों को जल्दी से उनका लाभ मिलने लगे। 

आप बताएं विधायक कहां खर्च करें अपनी निधि

कोरोना से लड़ाई के लिए सरकार ने विधायकों को एक-एक करोड़ रुपये की निधि जारी की है। विधायक इसे कोविड अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए खर्च करने का दावा कर रहे हैं। इसके अलावा भी तमाम ऐसी आवश्यकताएं हैं, जिनकी पूर्ति इस मुश्किल वक्त में की जानी बेहद जरूरी है। विधायकों को अपनी इस निधि का उपयोग कहां करना चाहिए। लोगों को सबसे ज्यादा आवश्यक काम क्या लगता है।

इसे आप अमर उजाला के साथ साझा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपराह्न चार बजे तक अमर उजाला के मोबाइल नंबर 7617566171 व 9760757378 पर अपना सुझाव टाइप करके व्हाट्सएप करने होंगे। केवल दो लाइन में अपना सुझाव स्पष्ट लिखें और उसके नीचे नाम व पता लिखना न भूलें। आपके सुझावों को हम अमर उजाला के शनिवार के अंक में प्रकाशित करेंगे और आपकी बात विधायकों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
 
बुद्धिजीवियों ने कहा- चिकित्सकीय संसाधन विकसित करने में खर्च हो विधायक निधि

कोरोना महामारी जिस तरीके से पांव पसार रही है। उससे निपटने के लिए सरकार, शासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ ही तमाम संबंधित विभागों को तेजी से कदम उठाने की जरूरत है। सरकार की ओर से विधायकों को जो विधायक निधि जारी की गई हो उससे जिला अस्पतालों के साथ ही सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज की सुविधाएं विकसित करने के साथ ही ऑक्सीजन और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था तत्काल की जाए।
- पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी,  पर्यावरणविद एवं संस्थापक हैस्को

मुख्यमंत्री की पहल पर विधायकों को जो विधायक निधि जारी की गई है उसका इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ चिकित्सकीय सुविधाओं को विकसित करने में किए जाने की जरूरत है। अस्पतालों में अधिक से अधिक वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में दवाइयां मुहैया कराना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने जो पहल की है वह सराहनीय है। बीमारी से निपटने को लेकर हम सब को एकजुट होना होगा।
 - डॉ. आरबीएस रावत (सेवानिवृत्त) प्रमुख वन संरक्षक

संकट के इस दौर में राज्य सरकार की ओर से विधायकों को जो विधायक निधि जारी की गई है इसका इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ चिकित्सा सुविधाओं को विकसित किए जाने पर खर्च करने की जरूरत है। जिस तरीके से दिनोंदिन महामारी फैल रही है उसे देखते हुए अस्पतालों में अधिक से अधिक आईसीयू बेड, ऑक्सीजन गैस की पर्याप्त उपलब्धता के साथ ही दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।  
- अनूप नौटियाल, संस्थापक सोशल डेवलपमेंट कमेटी फाउंडेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed