फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: Mla deshraj karnwal, niece and helper tested positive

Corona in Uttarakhand: विधायक कर्णवाल परिवार समेत कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए आइसोलेट

Fri, 11 Sep 2020 10:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Sep 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: Mla deshraj karnwal, niece and helper tested positive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को झबरेड़ा के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बाद अब झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी पत्नी, दो बेटों, भतीजी, एक सहायक और सुरक्षाकर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आते ही विधायक कर्णवाल रुड़की स्थित अपने आवास पर एकांतवास में चले गए हैं।

विज्ञापन


भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल पिछले कई दिनों से बुखार और खांसी से पीड़ित थे। पहले इसे उन्होंने सामान्य बुखार माना और दवा लेते हुए पथरी क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में रविदास मंदिर का अतिक्रमण बचाने के लिए चल रहे आंदोलन में सक्रिय रहे। इस दौरान वे ग्रामीणों से मिलने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों और कई जनप्रतिनिधियों के संपर्क में भी आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: अनलॉक-4 में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, पांच दिन में मिले 4200 मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दवा खाने के बाद भी जब स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ तो दो दिन पहले उन्होंने अपनी कोरोना जांच कराई। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में विधायक कर्णवाल में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले उनके एक सहायक और भतीजी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।

रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद विधायक ने खुद को रुड़की स्थित आवास पर आइसोलेट कर लिया। वहीं, देर शाम उनकी पत्नी, दो बेटों और सुरक्षाकर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इन सभी को भी कई दिनों से बुखार की समस्या है। वहीं, विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पिछले कई दिनों से उनसे मिलने-जुलने वालों में खलबली मच गई।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एम्स से डिस्चार्ज

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एम्स ऋषिकेश से डिस्चार्ज हो गए हैं। कोविड जांच में पॉजिटिव आने के बावजूद उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं। इस वजह से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

पांच दिन एम्स में रहने के बाद बृहस्पतिवार को वह यमुना कॉलोनी स्थित अपने सरकारी आवास लौट आए हैं। वह अगले सात-आठ दिन यहां होम आइसोलेशन में रहेंगे। एम्स के डायरेक्ट प्रो.रविकांत ने कौशिक के डिस्चार्ज होने की पुष्टि की है। पिछले हफ्ते संक्रमित के संपर्क में आने के बाद कौशिक एहतियात के तौर पर हरिद्वार में एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए थे। यहां उन्होंने कोरोना की एंटीजन जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

चिकित्सकों की सलाह पर उन्होंने कोविड का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया। इस बीच वह एम्स में भर्ती हो गए। दिल्ली से उनकी आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। एम्स में कराए गए टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।

पॉजिटिव होने के बावजूद कौशिक में बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे, वे पूरी तरह से स्वस्थ थे। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए एम्स ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। बताया जा रहा है कि सात दिन बाद वह फिर अपना टेस्ट कराएंगे, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर वह काम पर लौट आएंगे।

कोरोना के बढ़ते मामलों पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को घेरा

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रोगियों की अनदेखी का आरोप लगा रही कांग्रेस ने राजभवन से हस्तक्षेप की मांग की है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही इस मामले में राज्यपाल से मिलेगा। 

बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी से मुलाकात कर कोविड रोगियों के लिए अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने की मांग की। स्वास्थ्य सचिव को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि रोज सैकड़ों की संख्या में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के कारण अस्पतालों में अब नए रोगियों के लिए जगह नहीं रह गई है। अस्पताल नए रोगियों को भर्ती करने में असमर्थता जता रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले 28 हजार पार कर चुके हैं।

स्वास्थ्य सचिव ने लगातार हालात पर नजर रखने और व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। धस्माना ने बताया कि हालात के बेकाबू होने से चिंतित कांग्रेस अब इस मुद्दे को राज्यपाल के समक्ष भी उठाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के कुमाऊं दौरे से वापस लौटने के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed