उत्तराखंड : शादियों के महामुहूर्त पर कोरोना का साया, अक्षय तृतीया के विवाह भी टले, अगले दो महीनों के मुहूर्तों पर रहेगा जोर
इस बार अक्षय तृतीया पर कोरोना महामारी का साया है। जिसके चलते इस दिन होने वाले विवाह समारोह को लोग टालने लगे हैं। ऐसे में आने वाले मुहूर्तों पर शादियों का जोर रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवाह के महामुहूर्त अक्षय तृतीया पर शहर भर में बंपर शादियां होती हैं। लेकिन, इस बार अक्षय तृतीया पर कोरोना महामारी का साया है। जिसके चलते इस दिन होने वाले विवाह समारोह को लोग टालने लगे हैं।
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 8390 नए संक्रमित मिले, 118 की मौत, एक्टिव केस 71 हजार पार
ऐसे में आने वाले मुहूर्तों पर शादियों का जोर रहेगा। माना जाता है कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कोई भी शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती। अक्षय तृतीया अपने आपमें महामुहूर्त माना जाता है। इस बार यह मुहूर्त 14 मई को पड़ रहा है।
उत्तराखंड मे कोरोना : कोविड रोकथाम को लेकर 10 मई को बड़ा फैसला लेगी सरकार - सुबोध उनियाल
ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि हिंदू धर्म के तीन महामुहूर्तों में माघ शुक्ल पंचमी पर मनाई जाने वाली वसंत पंचमी, कार्तिक शुक्ल एकादशी को होने वाली तुलसी पूजा यानी देवउठनी एकादशी तथा वैशाख शुक्ल तृतीया यानि अक्षय तृतीया पर पंडितों से पूछे बिना कोई भी शुभ संस्कार संपन्न किया जा सकता है। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोग अक्षय तृतीया के मौके पर शादी समारोह कराने से बच रहे हैं।
चार महीनों के लिए मांगलिक कार्यों पर लग जाएगा ब्रेक
बहुत से लोगों ने इस महीने होने वाली शादियों को स्थगित कर दिया है। लोगों का कहना है कि स्थिति सामान्य होने पर वह जून-जुलाई में शादी की तिथि निकालेंगे।
रिंग रोड स्थित एक होटल के संचालक नवीन कंडारी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर बंपर शादियों की बुकिंग मिली थी। लेकिन, कोरोना के बढ़ते मामलों को देख लोग शादी समारोह को स्थगित करने लगे हैं।
ज्योतिषाचार्य आचार्य सुशांत राज ने बताया कि 20 जुलाई से चातुर्मास शुरू हो जाएंगे। जिसके बाद अगले चार महीनों तक के लिए मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। कहा कि मई, जून और जुलाई माह में शादी के शुभ मुहूर्तों पर कोरोना का साया होने से लोग इन शुभ मुहूर्तों पर शादी करने से बच रहे हैं।