फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : in dehradun police line 45 bed ready

उत्तराखंड में कोरोना : देहरादून पुलिस लाइन में 45 बेड तैयार, फ्लो मीटर भी बनवाए 

Mon, 10 May 2021 09:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 May 2021 09:10 AM IST
सार

 इसके अलावा पांच बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा भी रहेगी। पुलिस ने स्थानीय तकनीशियनों के माध्यम से जुगाड़ कर फ्लोमीटर भी तैयार किए हैं।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : in dehradun police line 45 bed ready
43 बेडों का आइसोलेशन सेंटर तैयार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस लाइन देहरादून में 43 बेडों का आइसोलेशन सेंटर तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा पांच बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा भी रहेगी। पुलिस ने स्थानीय तकनीशियनों के माध्यम से जुगाड़ कर फ्लोमीटर भी तैयार किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार संक्रमित पुलिसकर्मियों को भर्ती करने के लिए शुरूआत से ही व्यवस्था पुलिस लाइन में की जा रही है। इसी क्रम में पहले 10 बेड शुरू किए गए थे। संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ने से बेड की संख्या बढ़ा दी गई है। कुल 45 बेडों का आइसोलेशन सेंटर तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा यहां पर पांच बेडों पर ऑक्सीजन की भी व्यवस्था की गई है। ताकि, गंभीर संक्रमितों की जान बचाई जा सके। 
विज्ञापन


वर्तमान में ऑक्सीजन के सिलिंडरों के साथ-साथ फ्लोमीटरों की बाजार में कमी है। इस समस्या को देखते हुए रविवार को पुलिस लाइन में कुछ तकनीशियन बुलाए गए थे। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों में काम आने वाले वॉल्वों को मॉडिफाइ कर सात फ्लोमीटर तैयार किए हैं। जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन सिलिंडरों की पड़ताल करेगी पुलिस 

पुलिस लगातार मिशन हौसला के तहत लोगों की सहायता कर रही है। कालाबाजारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडरों की कमी न आए इसके लिए खाली सिलिंडरों की खोज भी की जा रही है। संभावना है कि शहर और आसपास के कुछ डेंटर पेंटर व गैस वेल्डिंग करने वाले लोगों के पास खाली सिलिंडर हो सकते हैं। सभी थाना पुलिस को इस संबंध में निर्देशित किया गया है।

प्लाज्मा दान करने के लिए पुलिसकर्मियों ने कराया एंटी बॉडी टेस्ट 

पुलिस लाइन में रविवार को फिर से एंटी बॉडी टेस्ट के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन डीजीपी अशोक कुमार और उनकी पत्नी व उपवा की सचिव ने किया। पुलिस लाइन में आम जनता भी अपना एंटी बॉडी टेस्ट करा सकती है। शिविर सोमवार को भी आयोजित किया जाएगा। 

शिविर में उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक और उपवा की सचिव लता रावत ने भी एंटी बॉडी टेस्ट करवाया। इनके अलावा डीजीपी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने एंटी बॉडी टेस्ट करवाया। डीजीपी अशोक कुमार ने आम जनता से भी अपील की है कि वह कोरोना संक्रमित लोगों की सहायता के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्लाज् मा दान करें।


यह मानवीय कार्य है और इसमें सहयोग करने के लिए आगे आना चाहिए। आम जनमानस से अनुरोध है की जो भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की सहायता के लिए प्लाज्मा दान करने हेतु अपना एंटीबॉडी टेस्ट करवाना चाहते हैं, वह पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित उक्त फ्री मेडिकल कैंप में प्रतिभाग कर सकते है। रविवार को 28 और पुलिसकर्मियों ने प्लाज्मा दान के लिए अपनी मर्जी से एंटी बॉडी टेस्ट करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed