{"_id":"5f48aed08ebc3e3cdd24dd7f","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-ifs-to-do-job-training-in-states-not-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : विदेश नहीं, अपने राज्यों में जॉब ट्रेनिंग करेंगे आईएफएस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : विदेश नहीं, अपने राज्यों में जॉब ट्रेनिंग करेंगे आईएफएस
Fri, 28 Aug 2020 12:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के ट्रेनी आईएफएस अफसर फिलहाल विदेश भ्रमण के बजाय अपने-अपने राज्यों में ऑन द जॉब ट्रेनिंग के लिए भेजे जाएंगे। वैसे तो इन अफसरों को फरवरी में ऑन द जॉब ट्रेनिंग पर भेजा जाना था, लेकिन कोरोना संकट के मद्देनजर अफसरों को छह माह पहले ही अपने-अपने राज्यों में ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
एकेडमी की ओर से केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। एकेडमी के एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि कोरोना संकट के चलते आईएफएस अफसरों के ट्रेनिंग में बदलाव कर दिया गया है। अफसरों के विदेश भ्रमण पर रोक लगाने के साथ ही उनके ऑन द जॉब ट्रेनिंग में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
एडिशनल डायरेक्टर अवस्थी के मुताबिक वैसे तो ट्रेनी आईएफएस अफसरों को अगले साल फरवरी में उनके मूल राज्यों को भेजा जाना था, लेकिन कोरोना संकट करके चलते उन्हें पहले ही भेजा जा रहा है। यदि आने वाले छह-सात महीनों में कोरोना संकट को लेकर स्थितियां सामान्य होती हैं तो अधिकारियों के विदेश भ्रमण को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। बता दें कि देहरादून में कोरोना संक्रमण का सबसे पहला मामला एकेडमी के ट्रेनी आईएफएस अफसरों में ही सामने आया था।
विज्ञापन