फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : if you not wearing mask, you have to pay five thousand fine

Coronavirus in Uttarakhand : क्वारंटीन के नियम तोड़े, मास्क नहीं पहना तो लगेगा जुर्माना

Sat, 13 Jun 2020 07:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 13 Jun 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : if you not wearing mask, you have to pay five thousand fine
मल्टीलेयर फेस मास्क। - फोटो : अमर उजाला।

प्रदेश में अब क्वारंटीन के नियम का पालन नहीं करने, सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने और मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लग सकेगा। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को महामारी अधिनियम 1897 उत्तराखंड राज्य संशोधन अध्यादेश को मंजूरी दी है। संशोधन के बाद अधिकतम छह माह की सजा या पांच हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान रहेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार अलग से आदेश जारी करेगी।

विज्ञापन

 
अमर उजाला बेस संवाद : प्रवासी बोझ नहीं, बदल सकते हैं उत्तराखंड की तस्वीर
विज्ञापन


केंद्र सरकार के एक्ट में संशोधन करने वाला उत्तराखंड तीसरा राज्य बन गया है। इससे पहले केरल और उड़ीसा ने संशोधन किया था। एक्ट की धारा दो और तीन में संशोधन अब कोविड-19 की रोकथाम के लिए फेस मास्क, क्वांरटीन आदि से संबंधित नियम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें उल्लंघन पर आईपीसी की धारा 188 के तहत सरकार की कोविड-19 के लिए जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। अभी तक ये नियम था पर एक्ट में प्रावधान न होने पर कंपाउंडिंग की सुविधा नहीं थी। संशोधन अध्यादेश पारित होने से कोविड-19 से जुड़े नियम सख्ती और प्रभाव ढंग से लागू किए जा सकेंगे। 

मास्क नहीं पहना तो हर बार बढ़ेगा जुर्माना  

सरकार ने मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने की व्यवस्था बनाई है। इसके तहत अगर कोई बिना मास्क के पहली बार पकड़ जाता है तो उसे सौ रुपये तक जुर्माना देना होगा। इसके बाद हर बार अधिक जुर्माना भरना पड़ेगा। तीन बार से अधिक उल्लंघन पर और सख्त प्रावधान किए गए हैं। इसी तरह से क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माने और सजा की व्यवस्था तय की है।

'कोरोना से अधिक खतरनाक कांग्रेस'

कोविड-19 व लॉकडाउन की दुश्वारियों, क्वारंटीन केंद्रों की बदइंतजामी को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर ताबड़तोड़ वार कर रही कांग्रेस पर शनिवार को प्रदेश भाजपा ने पलटवार किया। पार्टी ने कांग्रेस पर सवालों की झड़ी लगा दी। पार्टी ने पूछा कि कांग्रेस ने दावा तो रेल किराये को लेकर खूब किया लेकिन एक धेला भी जमा नहीं कराया। रिलीफ फंड का हिसाब मांगने वाली कांग्रेस ने एक पैसा भी दान नहीं किया, आखिर क्यों?

पार्टी ने एक के बाद एक कांग्रेस से सात सवाल पूछे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने  कहा कि जहां पूरा देश कोरोना के खिलाफ पूरी शक्ति से लड़ रहा है। वहीं कांग्रेस इस लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उसका यह आचरण बहुत खतरनाक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा कांग्रेस को कोरोना से अधिक घातक बताया जाना बिल्कुल सही है।  

डॉ. भसीन ने कहा कि कांग्रेस हमारे सवालों का जवाब दे कर देश व प्रदेश को बताए कि कोरोना के खिलाफ जंग में उसका क्या रचनात्मक योगदान है? उन्होंने कांग्रेस से सात सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के दावा किया था कि पलायन कर रहे मजदूरों को रेल किराया या टिकट देंगे, लेकिन किसी भी मजदूर को किराया नहीं दिया, क्यों? रेल किराया न देने की स्थिति में कांग्रेस को उत्तराखंड सरकार सहित विभिन्न सरकारों के पास किराए की राशि जमा करानी चाहिए थी, लेकिन उसने धेला भी जमा नहीं किया।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री रिलीफ फंड का हिसाब मांगा, लेकिन एक पैसा भी दान में नहीं दिया। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री राहत कोष का विवरण मांगने वाली कांग्रेस ने इस कोष में भी एक पैसा जमा नहीं कराया, आखिर क्यों? उन्होंने देश के मजदूरों को भ्रमित कर पलायन करने के लिए भड़काने का षड्यंत्र रचने का आरोप कांग्रेस पर लगाया।

कहा कि राहुल गांधी को यह पता नहीं कि महाराष्ट्र में कांग्रेस भी सरकार में है और उन्होंने महाराष्ट्र के हालात की जिम्मेदारी से ही पल्ला झाड़ लिया, क्यों?  भसीन ने कहा कि देश व प्रदेश में रोज भ्रामक बयान देने वाले बहादुर कांग्रेस नेता जनता की सेवा से दूर क्यों भाग रहे हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना काल में भी लाशों व महामारी पर राजनीति से कांग्रेस बाज नहीं आ रही है। कहा कि वास्तव में कोरोना से अधिक खतरनाक कांग्रेस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed