फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : health department telling lie about corona kit

उत्तराखंड : कोरोना किट को लेकर झूठ बोल रहा स्वास्थ्य विभाग, तीन-तीन दिनों तक नहीं मिल रही दवा

Mon, 10 May 2021 09:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 May 2021 09:16 AM IST
सार

यहां तक की राजधानी देहरादून में कोरोना मरीजों के लिए समर्पित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी जांच के दौरान कोरोना दवा की किट नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : health department telling lie about corona kit
कोरोना वायरस की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मरीजों को दवा की किट देने में नाकाम स्वास्थ्य विभाग झूठ बोलकर अपनी नाकामी छिपा रहा है। यहां तक की राजधानी देहरादून में कोरोना मरीजों के लिए समर्पित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी जांच के दौरान कोरोना दवा की किट नहीं मिल रही है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: केंद्र ने संक्रमण रोकने के लिए अब भाजपा विधायकों को मोर्चे पर उतारा, करने होंगे ये सात काम 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना जांच का सैंपल देते वक्त मरीज को कोरोना की शुरुआती दवा की किट देना भी अनिवार्य है। ताकि बीमारी बढ़ने से पहले ही मरीजों को दवा देकर जोखिम से बाहर निकाला जा सके। जिले का स्वास्थ्य विभाग भी ऐसे दावे कर रहा है, लेकिन राजधानी के सरकारी अस्पतालों में ही उसकी धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: मंगलवार से पूरे प्रदेश में 18 मई तक सख्त कोविड कर्फ्यू, समारोहों में अधिकतम 20 लोग होंगे शामिल

जांच के वक्त तो तीन-चार दिन बाद तक भी मरीजों को कोरोना किट नहीं मिल रही है। जिससे मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। जब राजधानी के अस्पतालों के हाल यह है तो प्रदेश के पर्वतीय और दूरस्थ जिलों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि मरीजों को जरूरत के हिसाब से डॉक्टर की सलाह पर कोरोना की दवाई दी जा रही है। होम आइसोलेशन की किट मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से भेजे जाने की व्यवस्था है। सरकार की गाइडलाइन और दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने बताया कि दवाएं न दिए जाने और घर पर देरी से दवा पहुंचने की समस्या को दिखा रहे हैं। यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि मरीजों को समय पर कोरोना दवा की किट मिल सके।

Trending Videos

कोरोना के नए केस घटे, मौतों की संख्या पहुंची 180 पर

कई दिनों के बाद उत्तराखंड में कोरोना के नए मामलों में रविवार को गिरावट दर्ज की गई, लेकिन मौतों की संख्या 180 पर पहुंच गई। रविवार को उत्तराखंड में कोरोना के 5890 नए मामले सामने आए। वहीं, 2731 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को प्रदेश में 5890 नए कोरोना केस के साथ ही अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या दो लाख 44 हजार 273 पर पहुंच गई।  इनमें से एक लाख 61 हजार 634 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में रविवार को 180 मरीजों की मौत के साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 3728 पर पहुंच गई।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अल्मोड़ा में 80, बागेश्वर में पांच, चमोली में 229, चंपावत में 73, देहरादून में 2419, हरिद्वार में 733, नैनीताल में 232, पौड़ी गढ़वाल में 272, पिथौरागढ़ में 215, रुद्रप्रयाग में 73, टिहरी गढ़वाल में 415, ऊधमसिंह नगर में 919 और उत्तरकाशी में 225 मामले सामने आए।

वहीं, रविवार को अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में 15, चंपावत में एक, देहरादून में 86, हरिद्वार में दस, नैनीताल में 28, पौड़ी में 12, टिहरी में पांच, ऊधमसिंह नगर में 20 और उत्तरकाशी में एक मरीज की मौत हुई। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 74114 पर पहुंच गई है।

देहरादून में 78, हरिद्वार में 16, नैनीताल में 67, पौड़ी में 17, उत्तरकाशी में 82, ऊधमसिंह नगर में 61, चंपावत में 32, चमोली में सात, टिहरी में 16, रुद्रप्रयाग में छह, पिथौरागढ़ में नौ, अल्मोड़ा में 10 और बागेश्वर में दो मिलाकर प्रदेश में कुल 403 कंटेनमेंट जोन बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed