फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news :gram pradhan and vdo will vigil on migrants

उत्तराखंड में कोरोना : ग्राम प्रधान और वीडीओ रखेंगे प्रवासियों पर नजर , होम आइसोलेशन के लिए भी करेंगे प्रेरित

Thu, 29 Apr 2021 02:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 29 Apr 2021 02:42 PM IST
सार

वीडीओ और ग्राम प्रधानों को हर रोज प्रवासियों की गतिविधियों की जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारियों को देनी होगी। निदेशक पंचायती राज हरि चंद सेमवाल की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news :gram pradhan and vdo will vigil on migrants
प्रवासियों पर नजर रखी जाएगी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्रवासियों पर नजर रखी जाएगी, जो उनकी निगरानी के साथ ही उन्हें होम आइसोलेशन के लिए प्रेरित करेंगे। वीडीओ और ग्राम प्रधानों को हर रोज प्रवासियों की गतिविधियों की जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारियों को देनी होगी। निदेशक पंचायती राज हरि चंद सेमवाल की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: डर और तनाव की वजह से दम तोड़ रहे अधिकतकर कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन


निदेशक पंचायती राज की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिला पंचायत राज अधिकारियों को राज्य में आने वाले प्रवासियों की सूची तिथिवार तैयार कर ई मेल के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्रवासियों को होम आइसोलेशन में रखने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि संक्रमण का खतरा अन्य ग्रामीणों को न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 108 मरीजों की मौत, 6054 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 45 हजार पार

इसके अलावा जिले में कुछ ऐसे प्रवासी भी प्रवेश कर सकते हैं जिनका स्मार्ट सिटी पोर्टल में पंजीकरण नहीं होगा। वीडीओ और ग्राम प्रधान इस तरह के प्रवासियों की हर रोज सूचना तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराएंगे।

निदेशक ने अपने निर्देशों में यह भी कहा है कि लोगों के बीच ऑनलाइन ओपीडी और ई संजीवनी का प्रचार ग्राम किया जाए। यहीं नहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा आदि कर्मचारियों को लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी दी जाए।

Trending Videos

85 हजार से ज्यादा सड़क मार्ग से आए, पुलिस ने साझी की जानकारी 

पाबंदियां लगने के बाद से अब तक जिले में डेढ़ लाख से अधिक लोग बाहरी राज्यों से आए और गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सड़क मार्ग से विभिन्न बैरियरों से होते हुए 85 हजार से ज्यादा लोगों का आवागमन हुआ। रेल मार्ग से 30 हजार और वायु मार्ग से 31 हजार से ज्यादा लोग जिले में आए और गए हैं। 

यह जानकारी एसपी क्राइम प्रकाश चंद ने बताया कि अब तक सहायता केंद्र पर परामर्श के लिए 10 हेल्पलाइन शुरू की गई हैं। कंट्रोल रूम शुरू होने से अब तक कुल 517 कॉल आई हैं। इन सभी को पुलिस ने निस्तारित भी किया है। ऑनलाइन पोर्टल dehraduntrafficpolice.uk.gov.in/covid19 बनाया गया है। इस पोर्टल पर जिले के थानों में बनाए गए हेल्प डेस्क और मोबाइल नंबर व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध है। 

पोर्टल पर यह जानकारियां मिलेंगी

- हेल्पडेस्क
- लेटेस्ट गाइडलाइन 
- कोविड केयर 
- रजिस्ट्रेशन फॉर माइग्रेंट्स 
- कंटेंनमेंट जोन 
- वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन 
- कोविड टेस्ट सेंटर 
- मेडिकल ऑक्सीजन सप्लायर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed