{"_id":"60962f08adb15246951605f2","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-fruits-price-crossed-100-rupees-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : अनार, अंगूर, मौसमी, संतरा, अमरूद सौ रुपये किलो के पार, मंडी समिति रोजाना जारी कर रही फुटकर कीमतों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : अनार, अंगूर, मौसमी, संतरा, अमरूद सौ रुपये किलो के पार, मंडी समिति रोजाना जारी कर रही फुटकर कीमतों की सूची
Sat, 08 May 2021 12:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 08 May 2021 12:14 PM IST
सार
वहीं, सेब 200 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। नारियल की कीमत 80 से 100 रुपये प्रति पीस है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में अनार, अंगूर, मौसमी, संतरा, अमरूद की कीमत सौ रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है। वहीं, सेब 200 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। नारियल की कीमत 80 से 100 रुपये प्रति पीस है।
विज्ञापन
कोरोना से टूटी सासों की डोर: अपनों ने छोड़ा तो पुलिस ने इंसानियत का रिश्ता जोड़ा, लावारिसों का कर रही अंतिम संस्कार, तस्वीरें...
विज्ञापन
राजधानी के बाजारों में फल-सब्जियों की मनमानी कीमतों और मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए निरंजनपुर मंडी समिति की ओर से रोजाना फुटकर बाजार की रेटलिस्ट जारी की जा रही है। मंडी सचिव विजय थपलियाल के अनुसार सभी दुकानदारों और फुटकर व्यापारियों को इसी कीमत पर सामान बेचने को कहा गया है।
विज्ञापन
बेकाबू हो रहे हालात: कोरोना का हॉटस्पॉट बना देहरादून, देश के टॉप-10 संक्रमित जिलों में हुआ शामिल
उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मंडी समिति कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि मंडी से दूरी के अनुसार इन कीमतों में कुछ रुपयों की बढ़ोतरी हो सकती है। फल-सब्जी विक्रेता इसी कीमत पर सामान बेचें इसकी जांच के लिए कर्मचारियों की टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग बाजारों में कीमतों की जानकारी ले रही हैं। तय कीमतों से ज्यादा वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
प्रमुख सब्जियों के दाम प्रति किलो
आलू-18
प्याज-25
टमाटर-20
गोभी-20
गाजर-30
बैंगन- 20
लौकी-20
हरी मटर- 70
भिंडी- 40
कद्दूू- 15
करेला- 30
फ्रासबीन- 40
शिमला मिर्च- 20
खीरा- 20 से 30
मशरूम- 100
ब्रोकली- 60
अदरक व लहसुन- 100
नींबू- 160
प्रमुख फलों के दाम
अनार- 150
तरबूज- 20
खरबूजा- 40
अमरूद- 120
संतरा-150
मौसमी- 120
पपीता- 50
अनानास- 50
अंगूर- 120
चीकू- 50
आम- 60
आड़ू- 40
सेब- 220
केला प्रति दर्जन- 50