Coronavirus In Uttarakhand: होम आइसोलेशन में भी न बरतें लापरवाही, इन बातों का जरूर रखें ध्यान...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गाइडलाइन के मुताबिक डॉक्टर कम गंभीर और बिना लक्षणों वाले मरीजों को होम आइसोलेशन (घर पर ही परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से अलग) में रहने की सलाह दे रहे हैं। होम आइसोलेशन में रहने के दौरान भी मरीजों को लापरवाही नहीं बरतनी है और कुछ बातों का ध्यान देना बहुत जरूरी है।
सबसे पहले तो खुद को परिवार के सभी सदस्यों से दूरी बनाकर रहें। अलग टॉयलेट-बाथरूम वाला कमरा रखें। अपना खाने-पीने का सामान भी हो सके तो अलग ही तैयार करें। असमर्थता की स्थिति में घरवालों से डिस्पोजल सामान में खाना और पानी मांगें। उसके बाद इन सामान को अलग से डस्टबिन में रखकर डिस्पोज कर दें। गरम पानी के गरारे लेते रहें।
पैरासिटामोल की दवा लें
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप डिमरी ने बताया कि घर में रहने के दौरान भी बुखार, खांसी, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए घर में पल्स ऑक्सोमीटर, थर्मामीटर और पैरासिटामोल की दवा रख लें।
ऑक्सोमीटर से जांच करने पर अगर ऑक्सीजन लेवल 90 प्रतिशत से नीचे जाता है तो तुरंत जिला कोविड कंट्रोल रूम के नंबर 0135-2724506 पर संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीज को अस्पताल में भर्ती करने के लिए एंबुलेंस भेजी जाएगी।
इसके अलावा बुखार आने पर पैरासिटामोल ले सकते हैं, लेकिन बुखार अगर अधिक हो और अन्य दिक्कतें बढ़ रही हों तो इसमें भी कोविड कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल कर अस्पताल जाने को तैयार हो जाएं।