{"_id":"5f4dc404dc749f42da442eea","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-directions-of-unlock-four-will-be-released-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : आज जारी होंगे अनलॉक-चार के दिशा-निर्देश, मुख्य सचिव ने की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : आज जारी होंगे अनलॉक-चार के दिशा-निर्देश, मुख्य सचिव ने की पुष्टि
Tue, 01 Sep 2020 01:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : पीटीआई (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनलॉक-4 की गाइडलाइन अब मंगलवार को जारी की जाएगी। केंद्र की गाइडलाइन के आधार पर प्रदेश के लिए एसओपी तैयार करने पर मंथन सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : प्लाज्मा दान करने को तैयार नहीं हो रहे ‘कोरोना विजेता’
विज्ञापन
अनलॉक-चार की गाइडलाइन एक सितंबर से लागू होनी है। ऐसे में माना जा रहा था कि सोमवार को प्रदेश सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी हो जाएगी। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि विस्तृत रूप से समीक्षा करने के बाद मंगलवार को गाइडलाइन जारी की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन के हिसाब से भी स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है। दरअसल प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भी दिशा निर्देश तैयार किए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार के संज्ञान में आया है कि प्रतिदिन करीब तीस हजार लोग हैं जो सीमा पर आवाजाही कर रहे हैं। अनलॉक चार के तहत प्रतिबंध समाप्त कर दिए गए हैं, लिहाजा कोरोना की रोकथाम के लिए भी प्रदेश सरकार को मंथन करना पड़ रहा है।