फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Dehradun traders denied two-day weekly lockdown, markets remain open

Coronavirus in Uttarakhand : देहरादून के व्यापारियों ने दो दिन के सप्ताहिक बंदी को नकारा, खुले रहे बाजार 

Sat, 19 Sep 2020 08:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Sep 2020 08:09 PM IST
सार

  • दून उद्योग व्यापार मंडल ने किया था शनिवार को पूर्ण बंदी का ऐलान
  • व्यापारियों का नहीं मिला समर्थन, कुछ दुकानों को छोड़ खुले रहे बाजार 

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news :  Dehradun traders denied two-day weekly lockdown, markets remain open
बाजार समेत कई वार्डों को सैनिटाइज किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

बढ़ते कोरोना के कारण दून उद्योग व्यापार मंडल के शनिवार को पूर्ण बंदी के ऐलान को व्यापारियों ने खारिज कर दिया। कुछ दुकानों को छोड़ सभी बाजार पूरी तरह से खुले रहे। शुरू से ही इसका विरोध कर रहे दून वैली व्यापार मंडल, कांग्रेस व्यापार मंडल व प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने इसके लिए व्यापारियों का आभार प्रकट किया है। कहा कि जब तक प्रशासन या सरकार इस प्रकार का कोई आदेश नहीं देती है, कुछ लोगों के ऐलान पर बाजारों को बंद नहीं होन दिया जाएगा। 

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, शनिवार को मिले दो हजार से ज्यादा नए मरीज
विज्ञापन


विदित, है कि दून में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, रोज बड़ी संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं और कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है। जिसको देखते हुए दून उद्योग व्यापार मंडल ने सीएम, जिलाप्रशासन और मेयर से मुलाकात कर दून में दो दिन शनिवार और रविवार को पूर्ण बंदी की मांग की थी। व्यापार मंडल का दावा था कि मुख्यमंत्री, जिलाप्रशासन और मेयर ने उनका समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही शनिवार को बाजारों में सैनिटाइज करने का भरोसा दिया है। शुक्रवार को बाकायदा दून उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को पूर्ण बंदी का ऐलान भी कर दिया था। लेकिन पूर्ण बंदी का लगातार विरोध कर रहे दून वैली महानगर व्यापार मंडल और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के साथ ही कांग्रेस व्यापार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर व्यापारियों ने अपील की थी कि वह अपने दुकानों को खोले रखें।

जब तक सरकार या प्रशासन इस प्रकार का कोई आदेश नहीं देता ,तब तक कोई भी बाजार बंद न करें। उनका कहना था कि लंबे समय से बाजार बंद होने से व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। अब जाकर कुछ राहत मिली है। ऐसे में सप्ताह में दो दिन बाजार बंद होने से व्यापारियों के आगे फिर से संकट पैदा हो जाएगा।
 
व्यापारी संगठनों के अलग-अलग सुर के कारण व्यापारियों में बाजार को खुला या बंद रहने को लेकर असंमसज की स्थिति बन गई थी, लेकिन व्यापारियों ने दून उद्योग व्यापार मंडल के पूर्ण बंदी के ऐलान को नकार दिया। शनिववार को बाजारों में कुछ दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें खुली रही।

पूर्व की भांति बाजारों में रौनक देखने को मिली। जिसके लिए दून वैली महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसौन ने व्यापारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संगठन की आड लेकर व्यापारियों को गुमराह कर रहे हैं। यह वह लोग है, जिनके बड़े बिजनेस है। उन्हें छोटे व्यापारियों की कोई चिंता नहीं है। कहा कि भविष्य में भी व्यापारी ऐसे लोगों के झांसे में न आएं और जब तक प्रशासन की ओर से कोई आदेश नहीं आता है, तब तक बाजार बंद न करें।

बाजार समेत वार्ड किए सैनिटाइज

देहरादून नगर निगम ने शनिवार को विशेष अभियान चलाते हुए बाजार समेत कई वार्डों को सैनिटाइज किया। इस दौरान सैनिटाइजर सॉल्यूशन का छिड़काव किया गया। अन्य वार्डों को रविवार को सैनिटाइज किया जाएगा।

सैनिटाइजेशन अभियान के लिए मेयर सुनील उनियाल गामा ने घंटाघर से 38 वाहनों को रवाना किया। साथ ही उन्होंने शहर में निरीक्षण का अभियान का जायजा लिया। पलटन बाजार, राजा रोड, झंडा बाजार, मोती बाजार, हनुमान चौक आदि बाजारों को सैनिटाइज किया गया।

इसके अलावा एटीएम, आईएसबीटी, पोस्ट ऑफिस समेत अन्य सरकारी व निजी कार्यालयों, मुख्य सड़कों के साथ ही गली-मोहल्लों में टैंकरों और ट्रैक्टर मशीनों के जरिये दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान विधायक खजानदास, नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे। 

यहां चला अभियान 

दून विहार, जाखन, करनपुर, बकरालवाला, चुक्खुवाला, इंद्रा कॉलोनी, घंटाघर, एमकेपी, तिलक रोड, खुड़बुड़ा, शिवाजी मार्ग, इंद्रेश नगर, धामावाला, झंडा मोहल्ला, गोविंदगढ़, श्रीदेव सुमन नगर, विजय पार्क, बसंत विहार, भगत सिंह कॉलोनी, राजीव नगर, धर्मपुर, पटेलनगर पूर्वी, ब्रह्मपुरी, रेस्ट कैंप। 

आज यह वार्ड होंगे सैनिटाइज 

सालावाला, आर्यनगर, किशन नगर, घंटाघर कालिका मंदिर, रेसकोर्स उत्तर, डालनवाला पूरब व उत्तर, बल्लूपुर, यमुना कॉलोनी, कांवली, द्रोणपुरी, अधोईवाला, सरस्वती विहार, माता मंदिर रोड, नेहरू कॉलोनी, गुजराड़ा मान सिंह, आमवाला तरला, डोभाल चौक, रीठा मंडी, लक्खीबाग, निरंजनपुर, माजरा, रेसकोर्स दक्षिण, आरकेडिया, हर्रावाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed