फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Dehradun markets will remain closed on Sunday

Coronavirus in Uttarakhand : रविवार को साप्ताहिक बंदी पर बंद रहेंगे देहरादून के बाजार

Sat, 28 Nov 2020 02:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 28 Nov 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Dehradun markets will remain closed on Sunday
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना के खतरे को देखते हुए बाजारों में साप्ताहिक बंदी को सख्ती से लागू कराया जाएगा। जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव ने जिले के सभी बाजारों में अनिवार्य रूप से साप्ताहिक बंदी लागू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शहर क्षेत्र में रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। त्योहारी सीजन को देखते हुए पिछले कुछ समय साप्ताहिक बंदी के दौरान भी बाजार खोलने की छूट दी गई थी।

अब त्योहारी सीजन बीतने और कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसे सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है।

बड़े शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर भी पूरी तरह बंद रहेंगे

जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फल-सब्जी, दूध, दवा, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के अलावा सब व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। छोटे व्यापारियों की शंका का समाधान करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बड़े शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर भी पूरी तरह बंद रहेंगे।

जिले में डोईवाला, प्रेमनगर, विकासनगर, सहसपुर, ऋषिकेश बाजार में अलग-अलग दिन साप्ताहिक बंदी रहती है। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसोन ने कहा कि सभी व्यापारी प्रशासन के फैसले से सहमत हैं।

कोरोना के लगातार बढ़ रहे प्रसार को रोकने के लिए इस तरह के प्रयास करने बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को शहर के सभी बाजार जिलाधिकारी के आदेश का पालन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed