फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: Covid 19 test will now be on Uttarakhand border , registration mandatory

Coronavirus: अब उत्तराखंड की सीमा पर होगा कोविड टेस्ट, पंजीकरण कराना अनिवार्य

Fri, 11 Sep 2020 09:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Sep 2020 09:21 PM IST
सार

  • मुख्य सचिव ने आदेश किया जारी, डीएम करेंगे व्यवस्था
  • कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट न लाने वाले करवा सकेंगे टेस्ट

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: Covid 19 test will now be on  Uttarakhand border ,  registration mandatory
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अनलॉक-4 में अब उत्तराखंड में बाहर से आने वाले लोग सीमा पर स्थित चौकियों में कोविड टेस्ट करा सकेंगे। चौकियों पर कोविड टेस्ट की व्यवस्था करने का आदेश मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने शुक्रवार को जारी किया है।

विज्ञापन


प्रदेश में बाहर से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना है। इसके साथ ही उन्हें आरटी-पीसीआर, ट्रू एनएटी, एनएएटी टेस्ट भारतीय चिकित्सा परिषद की किसी अधिकृत लैब से टेस्ट कराकर इसकी रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड करनी है।
विज्ञापन



अब प्रदेश सरकार ने व्यवस्था कर दी है कि ऐेसे लोग अगर अपने साथ रिपोर्ट नहीं ला पाए हैं या फिर टेस्ट नहीं करवा पाए हैं तो उन्हें सीमा पर कोविड टेस्ट की सुविधा मिलेगी। उन्हें सीमा पर भुगतान करके कोविड टेस्ट कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: 995 नए संक्रमित मिले, 11 की मौत, मरीजों की संख्या 29 हजार पार

अगर टेस्ट निगेटिव पाया जाता है तो सोशल डिस्टेंस का पालन कर वे राज्य में प्रवेश कर सकेंगे। अगर पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उन्हें क्वारंटीन होना होगा। इसी के साथ मुख्य सचिव ने संबंधित जिलाधिकारियों को सीमा पर कोविड टेस्ट की व्यवस्था करने को भी कहा है।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उठाया कदम

प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया है। इससे कम से कम यह तय हो जाएगा कि बिना रिपोर्ट के कोई राज्य में प्रवेश न करें।

अनलॉक चार की गाइडलाइन में प्रदेश सरकार यह स्पष्ट कर चुकी है कि कोविड -19 की चार दिन की नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आने वालों को क्वांरटीन नहीं होना होगा।

अगर रिपोर्ट नहीं है तो हाई कोविड लोड शहरों से आने वालों को सात दिन संस्थागत क्वारंटीन होना होगा। अन्य शहरों से आने वालों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed