फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : corona sample testing starts in dehradun iip

Coronavirus in Uttarakhand : आईआईपी में कोरोना सैंपल की जांच शुरू, प्रदेश में सात हजार पहुंची सैंपलों की वेटिंग

Thu, 04 Jun 2020 10:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 04 Jun 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : corona sample testing starts in dehradun iip
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

कोरोना संक्रमण के संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (आईआईपी) में शुरू हो गई है। वहीं, पूरे प्रदेश में सैंपलों की वेटिंग सात हजार तक पहुंच गई है। इन सभी सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने पर प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ सकता है। प्रदेश में अब तक 27 हजार से अधिक सैंपलों की जांच गई है। जिसमें एक हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन


Coronavirus : एंटी-माइक्रोबियल नैनो-कोटिंग सिस्टम से और कारगर बनेंगे फेस मास्क व पीपीई किट
विज्ञापन



बाहरी राज्यों से आने वाले लोग संक्रमित मिलने से सरकार ने सैंपलिंग बढ़ाई है। लेकिन प्रदेश में चार सरकारी लैब होने के कारण सैंपलों की वेटिंग बढ़ गई है। अब आईआईपी में भी सैंपलों की जांच शुरू हो गई है। हालांकि शुरूआत में कम सैंपलों की जांच हो रही है। लेकिन आने वाले एक-दो दिनों में यहां सैंपलों की जांच बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि प्रदेश में सैंपलिंग में तेजी आने के साथ ही बड़ी मात्रा में सैंपलों की वेटिंग बढ़ गई है। आईआईपी देहरादून में भी सैंपलों की जांच के लिए लैब शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से सैंपल जांच की सुविधा के लिए केंद्र सरकार से बात हुई है।

वहीं, सरकार चार से पांच राज्यों में निजी लैब से सैंपल जांच के रेट का आकलन कर रही है। दो-तीन दिन के भीतर निजी लैब में टेस्टिंग पर निर्णय लिया जाएगा। आने वाले समय में सैंपलिंग बढ़ाना और वेटिंग संख्या को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

किसी की डिमांड पर नहीं होंगे सैंपल टेस्ट

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आईसीएमआर की गाइडलाइन के आधार पर कोरोना सैंपल की जांच की जाती है। किसी मंत्री, विधायक, दायित्वधारी व सचिव के कहने से सैंपल की जांच नहीं होगी। हाई रिस्क, कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षण या परिवार के किसी सदस्य के पॉजिटिव पाए जाने पर ही सैंपल की जांच की जाएगी।

आईआईपी लैब से आएगी 50 सैंपलों की जांच रिपोर्ट

आईआईपी के निदेशक अंजन राय ने लैब का शुुुभारंभ किया। राय ने बताया कि कोविड जांच के लिए बीएसएल-2 प्लस लैब एक महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में लैब में रोज 50 सैंपल की जांच की जाएगी। एक सप्ताह के बाद प्रतिदिन 100 सैंपल की जांच होगी। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रदेश में एक और सरकारी लैब शुरू होने से जांच में तेजी आने के साथ अन्य लैबों पर टेस्टिंग का दबाव कम होगा।

उन्होंने कहा कि लैब कोरोना के अलावा अन्य संचारी रोग डेंगू, एच1एन1 और अन्य विषाणु जनित रोगों की जांच के लिए उपयोगी होगी। इस मौके पर आईआईपी के वैज्ञानिक डॉ. देवाशीष, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ.अर्जुन सिंह सैैंगर, राज्य नोडल अधिकारी डॉ.पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed