फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news : Corona Positive Patient Found in uttarkashi Today

Uttarakhand: ग्रीन जोन उत्तरकाशी में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 68

Sun, 10 May 2020 05:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 May 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news : Corona Positive Patient Found in uttarkashi Today
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। आज सुबह एक और कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने ग्रीन जोन उत्तरकाशी के मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। उत्तरकाशी जिले में कोरोना का यह पहला मामला है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 68 हो गई है।

विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को चार सरकारी और एक निजी पैथोलॉजी लैब से 331 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 330 सैंपल निगेटिव मिले हैं।  उत्तरकाशी के सीएमओ डॉ. डीपी जोशी ने बताया कि यह युवक तीन अन्य युवकों के साथ सात मई को गुजरात से उत्तराखंड आया था। एहतियातन युवक की जांच कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। ग्रीन जोन में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारी युवकों के बारे में पता करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को भी ऊधमसिंहनगर में कोरोना के चार नए मामले सामने आए थे। ये चारों संक्रमित युवक भी बाहरी राज्यों से आए थे। वहीं, अभी तक प्रदेश में 46 मरीज ठीक हो चुके हैं। 22 संक्रमित मरीज ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़गांव से आए युवक को आया तेज बुखार, मेडिकल टीम ने पहुंचा अस्पताल

रायवाला के प्रतितनगर में 20 साल के एक युवक  को अचानक तेज बुखार आने से हड़कंप मच गया। यह युवक आठ मई की रात को गुड़गांव से सरकारी बस से घर आया था। युवक को कल रात से तेज बुखार है।

घरवालों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। आ विभाग की मेडिकल टीम ने युवक को वहां से अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ थी अब टीम युवक की ट्रैवल हिस्ट्री भी पता करने में जुटी है।

उत्तकाशी में अब तक मात्र 226 सैंपलों की हुई जांच

उत्तराखंड में मैदान के बाद अब पहाड़ में कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। बाहरी राज्यों से उत्तराखंड लौट रहे प्रवासियों से पहाड़ों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। पहली बार उत्तरकाशी जनपद में कोरोना संक्रमित मामला मिला है। पर्वतीय जनपदों में सैंपलों की जांच बढ़ती है तो संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। उत्तराखंड लौट रहे प्रवासियों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। चार मई के बाद ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जनपद में मिले कोरोना संक्रमित मरीज हाल ही में दूसरे राज्यों से वापस आए थे।

यदि सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने प्रवासियों की जांच में ढील बरती तो कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है। प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में सैंपल जांच भी अभी तक नाम मात्र की है। कई पर्वतीय जिलों में अब तक सौ सैंपलों की जांच भी नहीं हुई है। मैदानी जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में ही सबसे ज्यादा सैंपलों की जांच हुई है। जिससे संक्रमण के मामले भी इन्हीं जनपदों में ज्यादा मिले हैं।

अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत का कहना है कि बाहरी राज्यों से लौट रहे प्रवासियों में कोरोना का संक्रमण मिल रहा है। इसके लिए प्रदेश की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मेडिकल जांच के बाद जिन लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उन्हें क्वारंटीन करने के साथ ही उनका सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा हैं।

पर्वतीय जनपदों में सैंपल जांच की स्थिति
जनपद            सैंपल जांच
उत्तरकाशी           226
अल्मोड़ा             112
बागेश्वर               25
चमोली                33
चंपावत                58
पौड़ी                  103
पिथौरागढ़          28
टिहरी               41
रुद्रप्रयाग           41

होम क्वारंटीन 4386 लोंगो की निगरानी की चुनौती

लॉकडाउन के बीच देश के दूसरे हिस्सों में फंसे लोगों के आने का सिलसिला तेज हो गया हैं। अब तक जिले भर में 4386 लोगों को होम क्वारंटीन किया जा चुका हैं। ऐसे में उनकी निगरानी करना पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

पुलिस पर काम का बोझ घटने के बजाए बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर लॉकडाउन का पालन कराने के साथ बेसहारा लोगों को खाना, सरकारी वाहनों से आने वाले लोगों को घरों तक पहुंचाने के साथ होम क्वारंटीन की निगरानी का जिम्मा भी पुलिस के पास आ गया है।

लॉकडाउन में मिली छूट के बाद देश के तमाम हिस्सों से पास लेकर आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एसपी क्राइम लोकजीत सिंह ने बताया कि देहरादून जिले में अब तक 4386 लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। पुलिस बीच-बीच में जाकर ये सुनिश्चित कर रही है कि संबंधित लोग क्वारंटीन के नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed