फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: Corona positive American Youth Abscond from hotel in rishikesh

Corona In Uttarakhand: संक्रमित होने की सूचना मिलते ही होटल से गायब हुआ अमेरिकी युवक

Mon, 14 Sep 2020 06:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Sep 2020 06:46 AM IST
सार

  • स्थानीय सूचना इकाई को भी थी सूचना, मचा हड़कंप

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: Corona positive American Youth Abscond from hotel in rishikesh
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ऋषिकेश में कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक विदेशी नागरिक के अचानक गायब हो जाने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। विदेशी नागरिक का रविवार देर शाम तक भी पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दक्षिण अमेरिकी देश चिली का रहने वाला युवक पिछले कुछ महीनों से तपोवन स्थित एक होटल में रह रहा था। उसके पास दिसंबर 21 तक का वीजा है। शनिवार देर शाम को उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन



प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीश जोशी ने बताया कि उन्होंने इस बाबत स्थानीय सूचना इकाई को सूचित कर दिया है। जब उनकी टीम रविवार सुबह विदेशी नागरिक को आइसोलेट करने के लिए लेने पहुंची, तब तक वह होटल से चेकआउट कर चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 1637 संक्रमित, 32 हजार के करीब पहुंची मरीजों की संख्या

इधर, स्थानीय सूचना इकाई के उपनिरीक्षक कुंदन सिंह नेगी का कहना है कि उन्होंने होटल संचालक को विदेशी नागरिक के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी थी। उनसे कहा गया था कि सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम इन्हें लेने आएगी। विदेशी कब गायब हो गया, किसी को पता नहीं चला। 

...तो सबकी जानकारी में होने के बावजूद भाग गया विदेशी 

सूत्रों की मानें तो कोरोना पॉजिटिव पाए गए विदेशी नागरिक का 13 सितंबर को अपने देश चिली जाने का कार्यक्रम था। इसके लिए उसने पहले से अपनी टिकट भी बुक कर ली थी, लेकिन इस बीच उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। बताया जा रहा है कि विदेशी नागरिक रविवार तड़के ही तपोवन स्थित होटल से निकलकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

उसे अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी थी। यहां सवाल स्थानीय सूचना इकाई की कार्यप्रणाली पर भी खड़ा होता है। जब उनके पास विदेशी नागरिक के कोरोना पॉजिटिव होने और बाहर जाने के अंदेशे की सूचना थी तो उन्होंने उसे रोकने के इंतमाम क्यों नहीं किए? प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीश जोशी का कहना है कि उन्होंने न सिर्फ शनिवार की रात, बल्कि रविवार सुबह भी एलआईयू को सूचना दी थी और अंदेशा जाहिर किया था कि विदेशी नागरिक भाग सकता है। बावजूद इसके विदेशी नागरिक के अचानक गायब हो जाने से कई सवाल खड़े होते हैं।

पुलिस की ओर से विदेशी नागरिक के कोरोना पॉजिटिव होने और बिना सूचना के गायब होने की सूचना दिल्ली एयरपोर्ट और संबंधित देश के दूतावास को दे दी गई है। पुलिस अपने स्तर पर भी विदेशी का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
- आरके सकलानी, थानाध्यक्ष मुनिकीरेती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed