Coronavirus in Uttarakhand: नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, शनिवार को मिले 174 मामले
Coronavirun in Uttarakhand : एम्स ऋषिकेश में कोरोना पॉजिटिव एक और व्यक्ति की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 3062 सैंपल निगेटिव मिले हैं। देहरादून जिले में 50 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक स्वास्थ्य कर्मी, तीन दिल्ली, एक केरल, एक सहारनपुर, दो पश्चिम बंगाल, एक लुधियाना, एक गोवा, 15 मामले संक्रमितों के संपर्क से और 25 संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
ऊधमसिंह नगर जिले में 45 संक्रमित मामले मिले हैं। इनमें 06 स्वास्थ्य कर्मी, 12 संक्रमित संपर्क और 27 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। नैनीताल जिले में 36 कोरोना संक्रमितों में एक गाजियाबाद, दो गर्भवती महिला, दो क्लीनिक मरीज, दो संक्रमित संपर्क, 29 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
हरिद्वार जिले में 27 संक्रमित मामले मिले
हरिद्वार जिले में 27 संक्रमित मामले मिले हैं। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। अल्मोड़ा में सात संक्रमितों में दो दिल्ली, एक स्वास्थ्य कर्मी, एक आगरा और तीन की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। पिथौरागढ़ जिले में तीन संक्रमितों में एक दिल्ली, एक संपर्क और एक संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
टिहरी जिले में भी तीन संक्रमित मिले हैं। इनमें एक गाजियाबाद, एक मुंबई और एक संक्रमित संपर्क में है। उत्तरकाशी जिले में तीन कोरोना संक्रमितों में एक चंडीगढ़, एक संपर्क और एक संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
आज मिले संक्रमित मामले
देहरादून-50
ऊधमसिंह नगर-45
नैनीताल-36
हरिद्वार-27
अल्मोड़ा-07
पिथौरागढ़-03
टिहरी-03
उत्तरकाशी-03
उत्तराखंड में 125 दिनों में 1.26 लाख कोविड सैंपलों की जांच
प्रदेश में कोरोना का पहला संक्रमित मामले 15 मार्च को मिला था। तब से लेकर 17 जुलाई तक प्रदेश में 1.26 लाख सैंपलों की जांच की गई है। पहले की तुलना में प्रदेश में टेस्टिंग सुविधा बढ़ी है और प्रतिदिन दो हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आ रही है।
अब तक किए गए सैंपल जांच में 98551 सैंपल निगेटिव
अब तक किए गए सैंपल जांच में 98551 सैंपल निगेटिव मिले हैं। जबकि 4102 सैंपलों में कोरोना का संक्रमण मिला है। सबसे अधिक देहरादून जिले में 25141 सैंपलों की जांच हुई है।
सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि प्रदेश में कोविड को लेकर तैयारियों में कोई कमी नहीं है। सभी आवश्यक संसाधन जिलों को उपलब्ध कराए गए हैं। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में सैंपल जांच बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिलों को सैंपल जांच के लिए ट्रू नेट मशीनें दी गई हैं। शीघ्र ही और भी मशीनें दी जाएंगी।
प्रदेश में फिर बढ़ा जांच के लिए सैंपलों का बैकलॉग
प्रदेश में जांच की सुविधाएं बढ़ने के बाद भी फिर से सैंपलों का बैकलॉग बढ़ गया है। 8500 से अधिक सैंपल वेटिंग में है। इसमें हरिद्वार के 2121 और ऊधमसिंह नगर जिले के 1490 सैंपल शामिल हैं।