फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : corona changes medicine market trend

Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना बीमारी ने बदला दवा बाजार का ट्रेंड

Sat, 02 May 2020 03:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 May 2020 03:35 PM IST
सार

  • बाजार में एंटीबायोटिक, दर्द निवारक और अन्य दवाओं की मांग हुई कम
  • विटामिन सी, डी और सर्दी, जुखाम, खाँसी, बुखार की दवा के अलावा मास्क, ग्लब्स और सैनिटाइजर की बढ़ी मांग

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : corona changes medicine market trend
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी ने दवा बाजार का ट्रेंड भी बदल कर रख दिया है। आजकल अस्पतालों और मेडिकल स्टोर में सामान्य दिनों में बिकने वाली एंटीबायोटिक, दर्द निवारक और अन्य दवाओं की मांग कम हो गई है।

विज्ञापन


उसकी जगह विटामिन सी, डी और सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार की दवा के अलावा मास्क, ग्लब्स और सैनिटाइजर ने ले ली है। यही वजह है कि कई दवा कंपनियां सैनिटाइजर, मास्क और ग्लब्स को बनाने पर ज्यादा जोर दे रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल, देहरादून में जब से कोरोना का संकट शुरू हुआ है तब से बाजार में कोरोना के लक्षणों से मिलते जुलते सर्दी, जुखाम, बुखार और खांसी की दवाएं बड़ी संख्या में बिकने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के चक्कर में विटामिन सी और डी की दवाएं भी खूब ले रहे हैं। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि बिना डॉक्टर की सलाह इन दवाओं का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है।

इसके विपरीत अन्य कई दवाओं की डिमांड बहुत कम हो गई है। दून रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा ने बताया कि लोग डॉक्टरों के पास कम जा रहे हैं। दूसरा पर्यावरण स्वच्छ होने के कारण कोरोना को छोड़कर अन्य बीमारियां कम हो रही हैं।

जिससे इन दवाओं की बिक्री पर स्वाभाविक रूप से असर पड़ा है। न्यूरो और अवसाद संबंधी दवाएं चूंकि लंबी चलती हैं, इसलिए कई लोगों ने डॉक्टरों की सलाह पर इसका ज्यादा समय का कोटा पहले ही खरीद लिया।

वहीं, दून होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष नंदा ने बताया कि आजकल विभिन्न कंपनियों का जोर सैनिटाइजर, मास्क और ग्लब्स बनाने पर ज्यादा है। इसी तरह इंफ्रारेड थर्मामीटर भी खूब बिकने लगा है। छोटी-मोटी चोट और सामान्य बीमारियों में लोग कोरोना संक्रमण के डर से संभवत घर में ही घरेलू उपचार कर रहे हैं।

इन दवाओं की घटी मांग

मांस पेशियों में जकड़न व खिंचाव, पेट दर्द, सिर दर्द, त्वचा संबधी, न्यूरो, अवसाद संबंधी बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, एंटीसेप्टिक आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed