फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : corona become dangerous in dehradun

उत्तराखंड में कोरोना: देहरादून में फिर खतरा बन रहा कोरोना, रोजाना बढ़ रहा ग्राफ

Thu, 08 Apr 2021 02:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Apr 2021 02:57 PM IST
सार

  • बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रशासन व पुलिस अधिकारी लोगों को कोरोना सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : corona become dangerous in dehradun
कुछ इस तरह हो रहा सामाजिक दूरी का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दून में प्रशासन और पुलिस के इंतजाम कोरोना से निपटने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। रोजाना बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ अधिकारियों के प्रयासों पर पानी फेर रहा है। वहीं, जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बुधवार को कुछ पुरानी एंट्री भी दर्ज की गईं हैं, जिसके कारण संख्या 500 के पार पहुंच गई। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को संक्रमितों का आंकड़ा 1100 पार, पांच मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन


लोगों को कोरोना से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से सख्ती भी बढ़ा दी गई है। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रशासन व पुलिस अधिकारी लोगों को कोरोना सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ ही मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बावजूद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनों के भीतर ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दोगुना हो गया है। बुधवार को जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई और नियमित तौर पर सैनिटाइजेशन व फॉगिंग के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर-बैनर व होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए।

कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट लेने लिए सामाजिक दूरी का उल्लंघन

राजकीय  दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना सैंपल की जांच की रिपोर्ट लेने लिए सेंट्रल लैब के बाहर भीड़ लग रही है। इस दौरान सामाजिक दूरी का उल्लघंन किया जा रहा है।

Trending Videos

जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश

उन्होंने सीएमओ को होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य की नियमित जानकारी लेने और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गैस सिलिंडर, मिठाई के डिब्बे, पैकेट, रैपर, लिफाफे, कपड़े की पॉलिथीन पर कोविड  संक्रमण से सम्बन्धित जागरूकता सन्देश छपवाने व चिपकाने को कहा। 

दून स्कूल में बनाया कंटेनमेंट जोन

जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दून स्कूल में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परिसर के उस हिस्से को ही कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, जहां संक्रमित टीचर और बच्चे मिले हैं। उन्होंने बताया कि अन्य शिक्षकों व छात्रों को सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया है।

उन्होंने बताया कि परिसर और आसपास के इलाकों में साफ सफाई रखने और नियमित सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए। इसके अलावा मोहिनी रोड डालनवाला, बंजारावाला माफी, जीएमएस रोड और इंदिरा नगर कांवली में भी एक-एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

अस्पतालों में भी नहीं हो रहा पालन

कोविड सुरक्षा नियमों का पालन सार्वजनिक स्थलों और बाजारों ही नहीं अस्पतालों में भी नहीं हो रहा है। राजधानी के प्रमुख अस्पताल गांधी शताब्दी, कोरोनेशन, रायपुर और प्रेमनगर में लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा कई लोग मास्क का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं। लोगों पर सख्ती का भी असर नहीं हो रहा है और वो पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed