फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : cm tirath singh rawat started work from office

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दी कोरोना को मात, कार्यालय में पूजा अर्चना कर की काम की शुरुआत

Wed, 07 Apr 2021 03:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Apr 2021 03:18 PM IST
सार

पिछले दिनों मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना संक्रमित होने के बाद से सेफ हाउस में एकांतवास में रह रहे थे।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : cm tirath singh rawat started work from office
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देहरादून कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय से सरकारी कार्य करना शुरू कर दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री तीरथ ने कैंप कार्यालय में पूजा अर्चना कर कामकाज की शुरुआत की। गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना संक्रमित होने के बाद से सेफ हाउस में एकांतवास में रह रहे थे।

विज्ञापन


उत्तराखंड: बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर छोड़ इनोवा से सफर कर रहे सीएम तीरथ, अधिकारी भी हुए हैरान, तस्वीरें...
विज्ञापन


उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव और लॉकडाउन की संभावना नहीं: मुख्यमंत्री 

कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद आइसोलेशन से बाहर आए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की संभावना से साफ इनकार किया। सत्ता की बागडोर उन्हें सौंपे जाने के बाद से ही सियासी हलकों में यह चर्चा है कि उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में समय से पूर्व विधानसभा चुनाव की संभावना से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है। सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

सियासी हलकों में यह अटकलें तैर रही हैं कि मुख्यमंत्री उपचुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि सरकार का कार्यकाल खत्म होने के चंद महीने पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। इससे उन्हें लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं देना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि सल्ट का चुनाव है भाजपा भारी मतों से जीतेगी। 

प्रदेश में लॉकडाउन की नौबत नहीं आने देंगे

देश और प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन की संभावना को भी मुख्यमंत्री ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि ऐसी नौबत नहीं आने दी जाएगी कि लॉकडाउन करना पड़े। जिन स्थानों में मामले बढ़ेंगे वहां कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक, जब उन्होंने कार्यभार संभाला था तब हालात इतने गंभीर नहीं थे।

पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले बढ़े हैं। राज्य में भी संक्रमण बढ़ा है, लेकिन ठीक होने वालों की संख्या में अधिक है। इसलिए संक्रमण से अधिक प्रभावित 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों के लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। सरकार पूरी तरह से सजग है और केंद्र व राज्य की गाइडलाइन का पूरा पालन कराया जा रहा है। 

कुंभ के बाद चारधाम की चुनौती

मुख्यमंत्री ने माना कि कुंभ मेला के बाद सरकार के सामने चारधाम की चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर देशभर के लोगों में भारी उत्साह है। उन्हें पर्यटन विभाग से यह जानकारी मिली है कि बड़ी संख्या में पर्यटकों ने यात्रा के लिए बुकिंग कराई है। सरकार सभी सावधानियां बरतते हुए कुशलतापूर्वक यात्रा का संचालन कराएगी।

वनाग्नि नियंत्रण के हो रहे प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में वनाग्नि के भीषण होने पर वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टी रद कर दी गई। उन्हें तत्काल फील्ड पर उतरकर वनाग्नि रोकने के अभियान जुटने को कहा गया है। न्याय पंचायत स्तर तक लोगों का सहयोग लेने के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों को आपदा से बचाव को लेकर एक किट दी जा रही है। मैंने गृह मंत्री से बात की। उन्होंने आश्वस्त किया और एक घंटे बाद फोन आया कि वनाग्नि रोकने के लिए दो चॉपर दे रहे हैं। 

भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं वाली पार्टी

मंगलवार को  भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में भी स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि राष्ट्र प्रेम व सेवा भाव के साथ जिस तरह हम आगे बढ़ रहे हैं वह सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राजनीतिक दल के रूप में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। 

मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार ने कहा कि कभी दो सांसदों वाली पार्टी आज 300 से अधिक सांसदों के साथ देश में पूर्ण बहुमत की सरकार चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक पार्टी नहीं है, बल्कि यह एक विचारधारा है, जिसे आज पूरा देश चाहता है। यह सबको साथ लेकर सबका विकास करने वाली और विश्वास जीतने वाली पार्टी बन गई है। 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 1980 से अब तक भाजपा के क्रमिक विकास पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोरोना काल के टीकाकरण में भी विश्व में सबसे आगे हैं। हम सब देश की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस रूप में विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी बनकर उभरी है, उसके पीछे तमाम कार्यकर्ताओं का बलिदान है।

हम सबके लिए सौभाग्य है कि हम इस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, डा. बालेश्वर पाल, ऋषिराज डबराल, विनय गोयल, कौस्तुबा नंद जोशी, विश्वास डाबर, अजेंद्र अजेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed