फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : cm said next few months will be challenging for stop covid

Coronavirus in Uttarakhand : कोविड को रोकने के लिए आने वाले कुछ महीने होंगे चुनौतीपूर्ण - सीएम

Sat, 03 Oct 2020 07:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 03 Oct 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : cm said next few months will be challenging for stop covid
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आने वाले कुछ माह और चुनौतीपूर्ण होंगे। इस चुनौती से निपटने के लिए खास इंतजाम किया जाए। पिछले एक सप्ताह में प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले कम आए हैं। लेकिन अभी और सतर्कता बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : उमा भारती को एम्स अस्पताल से मिली छुट्टी
विज्ञापन


मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर संक्रमण को रोका जा सकता है। सीएम ने मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की निगरानी के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी की जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र में इस तरह की शिकायत आती है, तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोविड की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न माध्यमों से जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।

जागरूकता के लिए प्रमुख हस्तियों और व्यक्तियों के वीडियो व आडियो संदेश बनाए जाएं। वहीं, ऑनलाइन लेखन प्रतियोगिता, कार्टून प्रतियोगिता समेत अन्य गतिविधियां आयोजित की जाए। इन प्रतियोगिताओं के लिए जनपद एवं राज्य स्तर पर पुरस्कार भी दिए जाएं।

युवाओं में संक्रमण की दर अधिक

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनलॉक में छूट मिलने के बाद राज्य में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पर्यटन स्थलों पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैंपल टेस्टिंग के लिए बूथ बनाए जाएं। हाई रिस्क लोगों की शत प्रतिशत सैंपलिंग की जाए। जो लोग एंटीजन टेस्ट में एसिंप्टोमेटिक हैं, उनका आरटी-पीसीआर या ट्रू-नॉट टेस्ट किया जाए।

सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश में युवाओं में कोरोना पॉजिटिव दर अधिक है, इसे नियंत्रित करने की दिशा में हमें विशेष ध्यान देना होगा। बिजली एवं पानी के बिलों एवं अन्य माध्यमों से कोविड से सुरक्षात्मक उपायों एवं टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी जाए।

कोविड कंट्रोल रूम में कोई भी फोन कॉल आने पर शीघ्र रिस्पांस के लिए प्रभारी की जिम्मेदारी होगी। कोविड केयर सेंटरों, कोविड के सैंपल लेने वाले अस्पतालों एवं कोविड से संबधित अन्य संस्थानों में गूगल मैपिंग की व्यवस्था की जाए। 

ये रहे बैठक में मौजूद

बैठक में डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार, सचिव आयुष डी. सेंथिल पांडियन, प्रभारी सचिव डॉ.पंकज पांडेय, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, सचिव शहरी विकास शैलेष बगोली, सचिव आपदा प्रबंधन एसए. मुरूगेशन, आईजी अभिनव कुमार, संजय गुंज्याल, अपर सचिव  युगल किशोर पंत, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed