फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : chadi yatra departure from haridwar

Coronavirus in Uttarakhand : आज हरिद्वार से रवाना हुई छड़ी यात्रा, साधारण विधि से हुआ प्रस्थान

Sat, 12 Sep 2020 04:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Sep 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : chadi yatra departure from haridwar
छड़ी यात्रा रवाना - फोटो : amar ujala

श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा की उत्तराखंड के सभी पवित्र तीर्थों और चारों धाम की यात्रा के लिए निकाले जानी वाली पवित्र छड़ी यात्रा शनिवार सुबह पूर्ण विधि विधान के साथ बागेश्वर के लिए रवाना हो गई। 

विज्ञापन


जूना अखाड़े के वयोवृद्व तपस्वी संत पूर्व सभापति श्रीमहंत सोहन गिरि, छड़ी यात्रा के प्रमुख अखाड़े के राष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि, सचिव श्रीमहंत महेश पुरी, सचिव श्रीमहंत शेलेन्द्रगिरि, कोठारी लाल भारती, कारोबारी महादेवा नंद गिरि, पुजारी परमानंद गिरि आदि के सानिध्य में उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश केशवानी, पार्षद विनीत जौली ने मायादेवी मन्दिर में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


शोभायात्रा के रूप में यात्रा श्रीभैरव मन्दिर, भैरव घाट में पूजा अर्चना के पश्चात श्री दुखहरण मन्दिर हनुमान घाट प्राचीन जूना अखाड़ा घाट पहुंची। जहां पर मंदिर के महंत उत्तम गिरि ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर हनुमान चुनरी ओढाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा स्नान के पश्चात छड़ी को स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने बागेश्वर के लिए रवाना किया। छड़ी यात्रा बागेश्वर में पौराणिक बागनाथ महादेव मंदिर व अन्य पवित्र मन्दिरों के दर्शनों के पश्चात गोमती तथा सरयू नदी के संगम में स्नान के पश्चात 14 सितम्बर को वापस मायादेवी मंदिर हरिद्वार पहुंचेगी। 15 सितम्बर को हर की पैड़ी पर गंगा सभा द्वारा आयोजित गंगा पूजन के पश्चात दक्ष प्रजापति मन्दिर में पूजा अर्चना और नगर भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed