फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : AIIMS Rishikesh connected to air ambulance service

कोरोना संक्रमण काल के बीच एयर एंबुलेंस सेवा से जुड़ा एम्स ऋषिकेश, ट्रायल लैंडिंग सफल 

Wed, 29 Jul 2020 09:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Jul 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news :  AIIMS Rishikesh connected to air ambulance service
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण काल के बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में एयर एंबुलेंस सेवा की सफल ट्रायल लैंडिंग हुई। इसके साथ ही एम्स ऋषिकेश देश का पहला ऐसा सरकारी स्वास्थ्य संस्थान बन गया है, जिसमें हेलीकॉप्टर से सीधे मरीजों को लाया जा सकता है। 

विज्ञापन


Coronavirus In Uttarakhand: मंगलवार को 259 नए संक्रमित मिले, मरीजों की संख्या 6500 पार, चार की मौत
विज्ञापन


राज्य में विभिन्न दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल एम्स पहुंचाने के लिए सिविल एविएशन की गाइडलाइन के अनुसार एम्स प्रशासन ने राष्ट्रीय विमान पत्तन प्राधिकरण के मानकों पर आधारित हेलीपैड तैयार किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी मिल गई। एनओसी के बाद पहली ट्रायल लैंडिंग की गई।

एम्स निदेशक हेलीकॉप्टर से पहुंचे

पहली ट्रायल लैंडिंग में एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत जौलीग्रांट से एम्स हेलीकॉप्टर से पहुंचे।

साथ में उत्तराखंड सरकार के नागरिक उड्डयन सलाहकार कैप्टेन दीप श्रीवास्तव भी थे। उन्होंने बताया कि यह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का ड्रीम प्रोजेक्ट था। एम्स में एयर एम्बुलेंस सेवा का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत निकट भविष्य में उद्घाटन करेंगे।  

इस अवसर पर एम्स के एविएशन एवं एयर रेस्क्यू सर्विसेज के इंचार्ज डॉ. मधुर उनियाल, डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता, डीन अस्पताल प्रशासन प्रो. यूबी मिश्रा, उपनिदेशक प्रशासन अंशुमान गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed