फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : after marriage two week corona infected teacher died

दुखद: शादी के दो हफ्ते बाद शिक्षक की मौत, विवाह के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए थे

Sat, 08 May 2021 12:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 08 May 2021 12:26 PM IST
सार

 चंपावत ब्लॉक के स्याला गांव निवासी बुंगाख्याली राजकीय प्राथमिक स्कूल में शिक्षक रूप लाल विश्वकर्मा (26) पुत्र बची राम की बरात 24 अप्रैल को खटीमा गई थी।
 

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : after marriage two week corona infected teacher died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के दो हफ्ते बाद एक शिक्षक की कोरोना से मौत हो गई। 26 वर्षीय इस शिक्षक ने शुक्रवार को खटीमा के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। चंपावत ब्लॉक के स्याला गांव निवासी बुंगाख्याली राजकीय प्राथमिक स्कूल में शिक्षक रूप लाल विश्वकर्मा (26) पुत्र बची राम की बरात 24 अप्रैल को खटीमा गई थी।

विज्ञापन


कोरोना से टूटी सासों की डोर: अपनों ने छोड़ा तो पुलिस ने इंसानियत का रिश्ता जोड़ा, लावारिसों का कर रही अंतिम संस्कार, तस्वीरें...
विज्ञापन


शादी के तीन दिन बाद 27 अप्रैल को वह कोरोना संक्रमित पाए गए। कुछ दिन तक गांव में ही होम आइसोलेशन में रहे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार सुबह उन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकाबू हो रहे हालात: कोरोना का हॉटस्पॉट बना देहरादून, देश के टॉप-10 संक्रमित जिलों में हुआ शामिल

शिक्षक का कोविड दिशा-निर्देशों के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया है। रूप लाल विश्वकर्मा के बड़े भाई  शंकर राम (28) भी कोरोना संक्रमित हैं वह भी शिक्षक हैं। उन्हें भी खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर शंकर राम को अब हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती किया गया है। 

Trending Videos

बेटे की मौत के एक हफ्ते बाद बुजुर्ग पिता ने भी तोड़ा दम 

कोरोना महामारी से खेतीखान के गंभीरगांव में बेटे की मौत के एक सप्ताह बाद शुक्रवार को बुजुर्ग पिता ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस, राजस्व और एसडीआरएफ की टीम ने कोरोना संक्रमित बुजुर्ग का कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया।

एसओ मनीष खत्री ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व बुजुर्ग के जवान पुत्र की भी कोरोना से मौत हुई थी। मृतक के घर के आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया है।

टीम में एसडीआरएफ के डुंगर सिंह, होमगार्ड कर्मी शरद गोर्खा, राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया, सुमित गड़कोटी, संदीप वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed