फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : after completion quarantine time positive case founded

Corona: क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद भी कोरोना का संक्रमण, बिना किसी लक्षण के मिल रहे पॉजिटिव मामले

Sun, 19 Apr 2020 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 19 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : after completion quarantine time positive case founded
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

उत्तराखंड में 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमित पाए गए लोगों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिखाई देने से स्वास्थ्य विभाग के सामने बड़ी चुनौती है। ऐसे में कोरोना पर रोक कैसे लगे, इसे लेकर विभाग चिंतित है।

विज्ञापन


भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा से लौटे व्यक्ति या संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले को कम से कम 14 दिन क्वारंटीन रखने की व्यवस्था है। उत्तराखंड में 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे हैं। कोरोना का संक्रमण 16 से 20 दिनों में पाया जा रहा है।
विज्ञापन

 

लक्षण के बिना भी पॉजिटिव केस

वहीं, कोरोना वायरस लक्षण के बिना भी पॉजिटिव केस आ रहे हैं। इस तरह के मामले हरिद्वार जनपद में आ चुके हैं। ऋषिकेश के त्रिवेणीघाट में मजदूरी करने वाले हाथरस का एक श्रमिक लगभग 17 दिन बाद कोरोना संक्रमित पाया गया। ऋषिकेश से पैदल हाथरस लौटते समय उसे और उसके अन्य पांच साथियों को रुड़की में रोका गया। 30 मार्च को उन्हें रुड़की के एक रिलीफ कैंप में रखा गया।

16 मार्च को उसे खांसी जुकाम की शिकायत आने पर आइसोलेट किया गया। सैंपल जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि अन्य साथियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार डॉ. सरोज नैथानी का कहना है कि 14 दिन के बाद और बिना लक्षण के भी कोरोना पॉजिटिव मामले आ रहे हैं। यदि जल्दबाजी में जांच कर छोड़ देते हैं तो कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed