{"_id":"5f4f44d08ebc3e546f541685","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-77-percent-of-infected-cases-in-these-four-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : चार जिलों में प्रदेश के 77 प्रतिशत संक्रमित मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : चार जिलों में प्रदेश के 77 प्रतिशत संक्रमित मामले
Wed, 02 Sep 2020 12:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : sociol media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की 66 प्रतिशत आबादी चार मैदानी जिलों में है। इन्हीं जिलों में प्रदेश के कुल संक्रमितों में 77 प्रतिशत मिले हैं। वहीं, नौ जिलों में 23 प्रतिशत संक्रमित मामले सामने आए हैं। हरिद्वार जिले में संक्रमितों की संख्या पांच हजार पहुंचने वाली है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: अनलॉक-4 की एसओपी जारी, कहां मिली छूट और किन पर पाबंदियां बरकरार, यहां पढ़ें...
विज्ञापन
प्रदेश की आबादी सवा करोड़ है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जिले में प्रदेश की 66 प्रतिशत आबादी रहती है। लेकिन प्रदेश में अब तक मिले 20398 संक्रमितों में 77 प्रतिशत संक्रमित इन्हीं जिलों में मिले हैं। जबकि नौ जिलों में आबादी प्रदेेश की कुल जनसंख्या की 34 प्रतिशत है। लेकिन इन जिलों में 23 प्रतिशत संक्रमित मामले मिले हैं।
विज्ञापन
चार जिलों में 15677 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, नौ जिलों में 4721 लोग संक्रमित हुए हैं। हरिद्वार और देहरादून जिले में संक्रमित मामले तेजी से बढ़े हैं। हरिद्वार में संक्रमितों की संख्या 4781 और देहरादून में 4254 हो गई है। वहीं ऊधमसिंह नगर जिले में 3840 और नैनीताल में 2802 संक्रमित हैं। नौ पर्वतीय जिलों में से टिहरी जिले में सबसे अधिक 1191 संक्रमित मामले हैं।
रुद्रप्रयाग जिले में सबसे कम सक्रिय मरीज
प्रदेश में रुद्रप्रयाग ही एक ऐसा जिला है। जहां सक्रिय मरीजों की संख्या सबसे कम 52 है। रुद्रप्रयाग में कुल 224 संक्रमितों में 171 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि एक संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 6042 हो गई है। इसमें ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक 1559 मरीज इलाज के लिए भर्ती हैं। देहरादून में 1284 और हरिद्वार में 1124, नैनीताल जिले में 666 मरीजों का उपचार चल रहा है।